ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

धिरज महराज हमले के मुख्य आरोपी चांदवनी की पत्नी ने दर्ज कराया यौन उत्पीड़न का मामला।

 धीरज पर हमला, जान बची तो पत्नी को आगे कर दर्ज कराया यौन उत्पीड़न का मामला !!


उल्हासनगर: अंबरनाथ ऑर्डिनस फैक्ट्री क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए जानलेवा हमला मामले में फरार मुख्य आरोपी जेठो चांदवानी और आयप्पन नायडू ने अब पीड़ित धीरज महाराज को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए, जेठो चांदवनी ने अपनी पत्नी को आगे कर उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया यौन उत्पीड़न का मामला। जहां एक ओर अंबरनाथ पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है, वहीं अब जेठो की पत्नी ने धीरज महाराज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।
.                  अय्यपन नायडू.                                            धीरज महराज 

जेठो की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया में धीरज महाराज के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक रूप से बयान दिया। इस घटनाक्रम पर धीरज महाराज ने भी चुप्पी तोड़ते हुए जेठो और उसकी पत्नी को लेकर अपनी बात स्पष्ट रूप से रखी है। धीरज महाराज का कहना है कि झूठे आरोपों के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, ताकि आरोपियों से ध्यान भटकाया जा सके और उनको बचाया जा सके। वहीं, पुलिस के अनुसार हमले के आरोपी अब भी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
        जेठो चांदवानी 

वहीं अब जेठो की पत्नी के मैदान में उतरने से मामले ने अलग ही रंग ले लिया है। लोग कयास लगाने
लगे हैं, कहीं यह मामला लव ट्रेंगल तो नहीं है।वैसे भी हमले का कारण बताने से धीरज कतरा रहे थे। आखिर उनके मोबाइल में ऐसा क्या सबूत था जो जेठो चांदवानी नष्ट करना चाहता था और उसके लिए धिरज के कत्ल से भी गूरेज नहीं था उनको। पूरा मामला तो आरोपी जेठो चांदवनी और नायडू के पकड़े जाने और धिरज का मोबाइल मिलने पर ही उजागर होगा, अभी तो सिर्फ कयास ही लगाया जा सकता है। अब देखना है कि महाराष्ट्र पुलिस कब आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है और यह जानलेवा हमला धिरज पर क्यों किया गया उसपर से पर्दा उठा पाती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ