ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणविस के आदेशों को नहीं मानते डीसीपी सुधाकर पाठारे !!

उल्हासनगर मध्यवर्ती थाने की हद में डांसबार पुलिस निरीक्षक, डीसीपी ले रहे हैं हफ्ता !!

                       गृहमंत्री देवेन्द्र फडणविस.               मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 

उल्हासनगर संवाददाता
उल्हासनगर कैम्प -3, कल्याण -अंबरनाथ रोड के 17 सेक्सन पर चल रहे हैं कई डांसबार, मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक शंकर अवताड़े हर महीने ले रहे हैं 1 लाख 25 हजार रुपये हफ्ता। डीसीपी डा.सुधाकर पाठारे साहब भी अपने कलेक्टर योगेश शिंदे के माध्यम से हर महीने करवाते हैं वसूली ! वरिष्ठ निरीक्षक व डीसीपी दोनों के लिए योगेश शिंदे ही वसूली करता है। तबादले का समय पूरा होने के बाद भी तबादला क्यों नहीं किया जाता? सारा दिन बगैर वर्दी के मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में सेटिंग करता रहता है। 
         डीसीपी डा.सुधाकर पाठारे                          योगेश शिंदे 

उल्हासनगर मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के कलेक्टर (वसुली भाई) योगेश शिंदे के आशिर्वाद से १७ सेक्सन के डांसबार व लाटरी, जुआअड्डा वाले कहते हैं पुलिस स्टेशन मेरी जेब में है। कितनी ही खबर लिखी जाय कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। हर डांसबार वाले ने गुण्डे पाल रखे हैं। विडियो ग्राफी व शिकायत करने वाला उस ओर से निकल गया तो उसके हाथ पैर गुण्डे तोड़ डालेंगे। 
                                                                     वरि.निरीक्षक शंकर अवताडे 

कल्याण-अंबरनाथ रोड के 17 सेक्सन पर कई डांसबार चल रहे हैं जो निर्धारित समय से कई घंटे ज्यादा ही नहीं बल्कि युं कंहे कि सारी रात चलते हैं। नौकर नामें में दर्ज 6/8 महिला वेटरों की जगह 25 से 40 महिलाओं को अर्ध नग्न अवस्था में नचवाते हैं। यह महिलायें वेटर काम के सिवा सारे कार्य करती हैं। जैसे अधनंगी अवस्था में अश्लील इशारे करना व फिल्मी धुनों पर थिरकना, ग्राहकों की गोद में बैठना आदि। यही वह अदाएं है जिसपर बड़े-बड़े राजपाट लुट जाते हैं। इस तरह लेडीज़ वेटर के नामपर इन होटलों में भोर के तीन चार बजे तक गैरकानूनी ढंग से युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की कारगुजारी चलती है। इन डांसबारों में जो महिला वेटर होती हैं उनकी पूरी जानकारी मनपा व एक्साइज डिपार्टमेंट के पास होनी चाहिए, पर ऐसा होता नहीं। मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के हद में चल रहे, वर्षा, पैराडाइज, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ टोपाज, आशियाना, ससुराल जैसे होटल जो खाने पीने के लिए बने थे वह डांसबार बनकर शहर में अश्लीलता व गुंडा- गर्दी बढ़ा रहे हैं। मजे की बात यह महाराष्ट्र विधानसभा सत्र में स्थानीय विधायक कुमार आयलानी ने गृहमंत्री देवेन्द्र फडणविस को पत्र देकर मांग किया था कि अवैध डांसबार, लाटरी, जुआघरों के साथ सभी अवैध धंधे बंद किए जांय उसके बाद चार पांच दिन बंद भी रहे और सत्र के समाप्त होते ही फिर यथावत शुरू हो गये। यही नहीं मुख्यमंत्री ने भी अवैध पब व डांसबारों पर तोड़क कार्यवाही का आदेश दिया था और गणेश शिंपी नामक मनपा कर्मचारी तोड़ने भी पहुंचा परंतु दिखावे की कार्यवाही कर मोटी रकम ऐंठकर डांसबारों में मजे ले रहा है। इससे यह साफ हो जाता है कि ऐसे आदेश जारी कर गृहमंत्री और मुख्यमंत्री वसूली करवाते हैं। अगर यह खबर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तक पहूंचे तो, मनपा कर्मचारी गणेश शिंपी, डीसीपी सुधाकरपाठारे व मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन निरीक्षक शंकर अवताड़े को मुवत्तल कर दें वर्ना हम तो यही समझेंगे की हफ्ते के रुपये आप तक पहुंच रहे हैं। कितने ही फर्जी मुकदमें हों कमलेश विद्रोही पर कलम रुकने वाली नहीं है। "सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजूए कातिल में है"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ