कल्याण: कल्याण पूर्व कोलसेवाड़ी पश्चिम खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशनों की हद में नक्षत्र पान शॉप में रात डेढ़ बजे तक बेचा जाता है गुटखा गर्म सिगरेट व भांग जैसे अनेकों नशीले पदार्थ कोलसेवाड़ी व खड़कपाड़ा पुलिस बिल्लियों की तरह आंखें मूंदकर चाटती है मलाई आठ से दस पान की टपरियां व दुकानें हैं नक्षत्र के नाम पर।
पुलिस बारहो महिने तीसो दिन अवैध धंधो को संरक्षण देने और हफ्ता वसुल करने के लिए बदनाम होती रहती है। और लगभग सभी पुलिस थानों ने एक या दो कलेक्टर नियुक्त कर रखा है, ऐसे अवैध धंधो से हफ्ता वसूल करने के लिए। इसी तर्ज पर कोलसेवाड़ी पुलिस वरिष्ठ निरीक्षक ने मोरे नामक कलेक्टर नियुक्त कर रखा है। चुनावी आचार संहिता का दौर हो या फिर सामान्य दिन यह अवैध धंधे बारहो महीने तीसो दिन सरेआम चलते रहते हैं। कोलसेवाड़ी पुलिस हो या खड़कपाड़ा इनकी वसूली जारी है इनको नियम कानून व जनता का कोई डर नहीं है। पुलिस के बीट मार्शल भी अवैध धंधेबाजों से सौ-दो सौ वसूलते नजर आते हैं। यही कारण है कि शहर में जगह-जगह नशेड़ी और दंगाई गलियों और सड़कों पर रात भर घूमते नजर आते हैं, बीट मार्शल तो वसूली में व्यस्त रहते हैं, आम जनता ऐसे नशेड़ियों के नशे का शिकार होती है। काटेमानीवली उड़ानपुल के नीचे,विट्ठलकृपा हॉस्पिटल के बगल व खड़कपाड़ा में नक्षत्र पानशॉप पर प्रकार-प्रकार का प्रतिबंधित गुटखा, गर्म सिगरेट, भांग के नामपर मैंडेक्स नामक नशीली गोली का पाऊच व न जाने कितनी तरह का नशीला पदार्थ रात के डेढ़-दो बजे तक बेचा जाता है। जबकि दस बजे तक दुकानों को बंद कराया जाना चाहिए। परंतु हफ्ते के जोर पर नक्षत्र व नक्षत्र जैसे न जाने कितने अवैध धंधे रात के डेढ़-दो बजे तक चलाये जा रहे हैं। अब देखना होगा कि इस खबर के बाद पुलिस प्रशासन को कोई फर्क पड़ता है या अपनी अवैध कमाई के लिए जनता के जीवन को जोखिम में डालने में व्यस्त रहते हैं।
0 टिप्पणियाँ