गुटखा लाते हुए कल्याण रहवासी सुनिल साहु को कासा पुलिस ने धर दबोचा।
कल्याण : कल्याण कोलसेवाड़ी पुलिसस्टेशन हद में रहने वाला, सुनिल साहु अपनी कार में प्रतिबंधित गुटखे की तस्करी कर ला रहा था। जांच के दौरान पता चलने पर मामला दर्ज कर पालघर की कासा पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार।
प्रतिबंधित गुटखा विक्रेता सुनिल साहु
बतादें महाराष्ट्र में गुटखा पानमसाला बनाना, लाना ले जाना और जमा करना प्रतिबंधित है। फिर भी कल्याण व आसपास के इलाकों में बेचने के उद्देश्य से, कल्याण कोलसेवाड़ी क्षेत्र रहवासी प्रदीप बिरजू नायक व सुनील कुमार अनुप साहु अपनी सफेद रंग की हुंडई कार क्र. MH-47-BL-1393, में गुजरात से छिपा (तस्करी) कर कई प्रकार का गुटखा कल्याण ला रहे थे। जो घोलगांव, चारोटी-टोल नाके पर वाहन निरिक्षण के दौरान पकड़ा गया। अभियुक्त प्रदीप बिरजू नाइक उम्र 23 अंबाबाड़ी, रतननगर, दहिसर (पूर्व) मुंबई नं. 400066, मूलगांव चालकस चौबे, जिला. हज़ारीबाग़, राज्य झारखण्ड साथ में अभियुक्त सुनीलकुमार अनुप साहू (25) निवासी कल्याण साकेत कॉलेज, आदित्य अपार्टमेंट रूम नं. 8, कल्याण (पूर्व) जिला ठाणे मुलगांव नावागढ़ चट्टी, जिला, गिरीडीह झारखंड के रहवासी हैं। इनके द्वारा लायी जा रही सामग्री मानव जिवन के लिए हानिकारक होने के कारण 04/08/2023 को सिपाही/1140 राजेश शांताराम ठाकरे उम्र 32 वर्ष, कार्यरत परिवहन शाखा, पालघर ने कासा पुलिस स्टेशन में उपस्थित रहकर सरकार की ओर से शिकायत दर्ज करायी जिसका FIR No.(प्रथम सूचना क्र.): 0125 (सीआरपीसी की धारा 154 के तहत) भारतीय दंड संहिता 1860 खाद्य सुरक्षा एवं मानक, अधिनियम 2006, की धारा १८८, २७२, २७३, ३२८, 26(2)(iv) 27(2)(ई), उल्लिखित धारा के तहत अपराध दर्शाती है इस कारण मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। जांच पुलिस उपनिरीक्षक संदीप ज्ञानदेव नागरे कर रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ