ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

उल्हासनगर भ्रष्टाचार से तंग होकर दो लोग जिलाधिकारी के सामने आमरण अनशन पर

भ्रष्ट रचनाकार प्रकाशमुले व शहर नियोजन विभाग में मिले फर्जी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज करने, मुले को निलंबित करने के लिए आमरण अनशन 
                         मुख्यमंत्री व नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे 

उल्हासनगर : उल्हासनगर मनपा के नगर नियोजन विभाग में नगर नियोजक प्रकाश मुले द्वारा किये गये भ्रष्टाचार के कई मामले प्रकाश में आये हैं. इसके अलावा, प्रकाश मुले ने शहरी नियोजन विभाग में निजी व्यक्तियों को नियुक्त किया। उन फर्जी कर्मचारियों को कुछ दिन पहले राष्ट्र कल्याण पार्टी और प्रहार जनशक्ति पार्टी ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था, लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह फर्जी कर्मचारी वैसे ही काम कर रहे थे जैसा शहर नियोजन विभाग में काम करने वाले अन्य कर्मचारी कर रहे हैं। इसलिए नगर नियोजन विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारी इस मामले में संलिप्त नजर आ रहे हैं। लगता है नगर निगम आयुक्त अजीज शेख, शहर रचनाकार प्रकाश मुले और उनके गिरोह का समर्थन करने के लिए ही उल्हासनगर महानगरपालिका में काम कर रहे।
      स्वप्निल पाटिल                                    राहुल काटकर 
       राजेश नागदेव 

आयुक्त अजीज शेख और शहर रचनाकार प्रकाश मुले उल्हासनगर नगरनिगम के विभिन्न उद्यानों, सड़कों व आरक्षित भूखंडों को बिल्डरों के हाथों सौंपकर शहर को विकसित करने का दावा कर रहे है, यही नहीं कयी फर्जी प्लान भी पास किये है और अवैध इमारतों को कंपलिसन और आक्युपेसन सर्टिफिकेट भी दिया है जिसकी जांच होना जरूरी है। कैम्प क्रमांक-3, में मामा सोसायटी के रीडिवेलपमेंट का प्लान तो ठाणे मनपा के नियमों और कानूनों के मुताबिक पास कर दिया और लाखों का भ्रष्टाचार किया। 

अगर सरकार और प्रशासन इन गलत कार्यों का समर्थन कर रहा है तो इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्हासनगर नगर निगम के टाउन प्लानर प्रकाश मुले और फर्जी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकाश मुले को निलंबित करने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्र कल्याण पार्टी महासचिव राहुल काटकर एवं प्रहार जनशक्ति पार्टी, ठाणे जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वप्निल पाटिल 31 अगस्त 2023 को ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू करेंगे। राहुल काटकर उल्हासनगर शहर को बकासुर से बचाने के लिए हमारी लड़ाई चल रही है ऐसा कहा, हमारी भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक इस भ्रष्ट शहर रचनाकार प्रकाश मुले और उसके गिरोह पर मामला दर्ज नहीं किया जाता है और उन्हें निलंबित नहीं किया जाता। चाहे इसके लिए जेल जाना पड़ा तो जेल जायेंगे ऐसा राष्ट्र कल्याण पार्टी के महासचिव ने कहा और वे यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि अगर नानावरे मामले की तरह उंगलियां काटने के बाद प्रशासन जागेगा तो हम भी अपनी उंगलियां काट देंगे, अगर मंत्रालय से कूदकर जान देकर यह हासिल किया जा सकता है तो हम वह भी करेंगे, जब तक इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता और कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक हमारी भूख हड़ताल जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ