मनीष यादव
कल्याण : कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन से दस कदम की दूरी पर खड़ेगोलवली, जवाहरलाल नेहरु पुणे लिंक रोड मंजुनाथ बार रेस्टोरेंट व अंडे वाले के बीच की गली में मनीष यादव नामक गुटखा तस्कर का गोदाम है। जहाँ से वह कल्याण डोंबिवली के कई भागों में गुटखे की सप्लाई करता है।
अक्सर कल्याण कोलसेवाड़ी पुलिसस्टेशन के पुलिस कर्मियों के अवैध कारोबारियों से जुड़े होने की खबर आती रहती है। इसी तरह का एक मामला कल्याण खड़ेगोलवली पूना लिंक रोड मंजुनाथ होटल के बगल से सामने आई है। जहाँ मनीष यादव नामक प्रतिबंधित गुटखा तस्कर ने अपना गोदाम बनाया हुआ है और वहीं से खुलेआम तंबाकू जनित गुटखे की थोक विक्री करता है। साथ ही कल्याण डोंबिवली के कई भागों में प्रतिबंधित तंबाकू जनित गुटखे की सप्लाई करता है। यहाँ आश्चर्य की बात यह है कि कल्याण पूर्व का कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन आवाज की दूरी पर होने के साथ ही पुलिस स्टेशन के सामने से काले पीले पब्लिक कैरियर आटो रिक्शा में भरकर कल्याण पूर्व व डोंबिवली पहुंचाकर गुटखा बेच (दे) रहा है। जबकि पुलिस अपने को अनभिज्ञ बता रही है। जबकि बात यह है कि कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक देशमुख और उनके कलेक्टर का आशिर्वाद गुटखा व्यवसायी मनीष यादव को प्राप्त है। शायद इसी कारण लोग कहते हैं सूचना देने पर भी पुलिस समय न होने का बहाना बनाती है या कहती है पकड़कर लाओ। इस तरह से पुलिस अवैध कारोबारियों को संरक्षण दे रही है कोलसेवाड़ी पुलिस। क्या महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेन्द्र फडणविस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ध्यान देंगें?
0 टिप्पणियाँ