ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में गुटखा बेचनवाले को मिल रहा संरक्षण !!

   कोलसेवाड़ी पुलिस क्यों बचा रही है प्रतिबंधित गुटखा बेचने वाले आशीष यादव को !

अग्निपर्व टाइम्स संवाददाता
कल्याण : कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन से दस कदम पर खड़ेगोलेवली के जवाहरलाल नेहरु पुणे लिंक रोड मंजुनाथ बार और अंडे वाले के बीच की गली में मनीष यादव नामक व्यक्ति का है प्रतिबंधित गुटखे का गोदाम।
                                      कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन का कलेक्टर 

अक्सर कल्याण स्थित कोलसेवाड़ी पुलिसकर्मियों के अवैध कारोबारियों से सांठगांठ के खुलासे होते रहते हैं। जैसे कुछ दिनों पूर्व कल्याण जीआरपी के दो पुलिसकर्मी ड्रग (Drugs) कंसाइनमेंट के साथ पकड़े गये थे। इससे यह स्पष्ट होता है कि ज्यादा कमाने के लिए पुलिस विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी अपनी वर्दी/रुतबे का इस्तेमाल करते हैं। अब इसी प्रकार का एक मामला कल्याण के ही खड़ेगोलेवली से सामने आ रहा है। जहाँ एक मनीष यादव नामक व्यक्ति खुलेआम प्रतिबंधित तंबाकू जनित गुटखे का थोक विक्रेता बना हुआ है। जो कल्याण पूर्व से डोंबिवली के कई इलाकों तक गुटखा काले पीले आटो रिक्शे में भरकर सप्लाई करता है। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस समय न होने का बहाना बनाती है या कहती है तुम पकड़कर लाओ। इस तरह पुलिस एक तरह से अवैध कारोबारी को संरक्षण ही दे रही है ऐसा माना जा सकता है। 
बताया जा रहा है कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में कार्यरत मोरे नामक पुलिसकर्मी का यादव को पूरा सहयोग मिल रहा है और यही मोरे कल्याण कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन का वसूलीबाज (Collector) भी है। इस तरह पुलिस के संरक्षण में लोगों को बांटा जा रहा कैंसर जैसा घातक रोग, यही नहीं सरकारी प्रतिबंध बना पुलिस की अतिरिक्त कमाई का जरिया। लोग पूछ रहे हैं की जिन्हें कानून की रखवाली का जिम्मा मिला है वही तोड़ रहे कानून तो जनता की व कानून की रक्षा कौन करेगा? 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ