उमनपा आयुक्त अजीजशेख
अपटा निज संवाददाता
उल्हासनगर : थाने जिले की उल्हासनगर महानगर पालिका में बिना वैध प्लान के धड़ल्ले से प्रबलित कंक्रीट (RCC) की अवैध बहुमंजिला इमारतों का निर्माणकार्य किया जा रहा है। विकासक द्वारा दिया जाने वाला विकासशुल्क सरकारी तिजोरी की बजाय जा रहा है उमनपा आयुक्त अजीजशेख, गणेश शिंपी के साथ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की तिजोरी में। उल्हासनगर महानगरपालिका की स्थिति दयनीय और दयनीय होती जा रही है।
उल्हासनगर कैम्प क्रमांक-1, बिर्लागेट पर बिना किसी वैध प्लान व अनुमति के दो मंजिला व टियर गाटर का अवैध निर्माणकार्य निर्माता पवन भटीजा द्वारा शुरू है। उल्हासनगर शहर अवैध निर्माणों से पटा पड़ा है। फिर भी इस समय शहर में दर्जनों अवैध बहुमंजिला आरसीसी व टियर गाटर का निर्माण शुरू है। उल्हासनगर में एक दौर वह भी था जब हर गली कूचे में जिसको देखो वही बिल्डर बन जाता था। जिसका भुगतान अब जनता भुगत रही है। अक्सर कोई न कोई इमारत ढह जाती है जिसमें जनहानि के साथ ही लोग बेघर हो रहे हैं। और उनको किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिल पा रही है। यही नहीं जिन इमारतों को पचास, साठ वर्षों तक टिका रहना चाहिए था वह पंद्रह से बीस वर्षों में ढह जा रही हैं। फिर भी इस शहर के लोगों ने कोई सीख नहीं ली।
सरकारी विफलता की तस्वीर उल्हासनगर कैम्प क्रमांक-1, बिर्लागेट पर दिखाई दे रही है जहाँ बिना किसी वैध प्लान व अनुमति के दो मंजिला तीन मंजिला इमारत के साथ ही टियर गाटर का अवैध निर्माणकार्य निर्माता पवन भटीजा द्वारा शुरू है।
विफलता की दूसरी तस्वीर तस्वीर उल्हासनगर-1, के ठाकुर फोटो स्टूडियो के सामने गली में बैरेक नंबर 336/337 के पास तबेले की जमीन पर बन रही इमारत में दिखाई दे रही है। जहाँ APPROVED PLAN का फलक लगाकर अवैध निर्माण किया जा रहा है।
प्रभाग समिति दो में नाला कब्जा कर बिना वैध प्लान के सभी नियमों और कानूनों का उल्लंघन कर प्रबलित कंक्रीट (RCC) इमारतों का निर्माणकार्य जारी है। मजे की बात यह है कि इस इमारत पर तोड़ू कार्यवाही अभी कुछ ही दिनों पहले हुई थी। पर अब निर्माण जोर शोर से शुरू हो गया है।
झूलेलाल मंदिर के पास बैरेक नं. 305, रुम नं. 10, इस अवैध निर्माण में गटर की जगह के साथ आने जाने वाली गली को भी कब्जा कर लिया गया है। आसपास के रहवासियों के साथ ही विधायक कुमार आयलानी ने भी शिकायत की परंतु शासन प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ा और इमारत का बांधकाम पूरा होने को आया है। इस अवैध निर्माण के निर्माता गोवर्धन जयसिंघानी हैं और निर्देशक अजीज शेख और गणेश शिंपी हैं।
इसी तरह प्रभाग समिति-1,बैरेनं. 211 पर अवैध आरसीसी अवैध निर्माण जारी है। बैरेक नं. 180 व बुद्धनगर बालकनजी बारी, आजाद नगर रामभाऊ म्हालगी चौक और उपरोक्त तबेले की जमीन सब जगह मनोज पंजवानी नामक ठेकेदार ही अवैध निर्माण कर रहा है। इस कुख्यात अवैध निर्माणकर्ता पर झोपड़पट्टी दादा एक्ट व मकोका लगाकर जेल भेजा जाना चाहिए। इसीके अवैध निर्माण की शिकायत करने के बाद समाज सेवक कारी माखीजा पर हमला हुआ था। रुपयों के जोर पर यह पुलिस की जांच से बच निकला। इस तरह से उल्हासनगर को उमनपा आयुक्त अजीज शेख की सय पर अवैध और अवैध बनाया जा रहा है। उल्हासनगर पर विशेष ध्यान देने का दावा करनेवाले मुख्यमंत्री और उनके सांसद पुत्र श्रीकान्त शिंदे की नजर इस तरह के कूकर्मो पर न जाने क्यों नहीं पड़ती या फिर हमाम में सब नंगे हैं। यह कहा जाना कोई अतिशयोक्ति न होगी। अब देखना होगा कि इस खबर के बाद शहर के आयुक्त अजीज शेख और नगरविकास व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कोई असर होता है या फिर आम जनता के प्रति इसी तरह असंवेदनशील बने रहते हैं और शहर के नाले, गार्डन, आवाजाही के रास्ते कब्जा होते रहते हैं।
0 टिप्पणियाँ