उल्हासनगर मध्यवर्ती पुलिस ने पकड़ा प्रतिबंधित गुटखा, गोदाम पर जाने से मना कर दिया।
अपटा निज संवाददाता
उल्हासनगर : थाने पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के जोन-4, उल्हासनगर पुलिस स्टेशन की हद में कैम्प क्रमांक-1, सिरु चौक रहवासी दो भाई बचल व सूरज कुकरेजा उर्फ सूजी जो प्रतिबंधित गुटखे के थोक विक्रेता हैं। उनका नीले रंग का गुटखे से भरा हुआ एप्पे टेम्पो क्र. MH05 - BH - 8967, मध्यवर्ती पुलिस ने 01 फरवरी 2023 की रात 9.30 के दरम्यान टाऊनहाल के पास पकड़ा। जिसमें एक लाख से अधिक का प्रतिबंधित गुटखा भरा हुआ था।
सूरज कुकरेजा (सूजी)
उल्हासनगर रहवासी सूरज कुकरेजा उर्फ सूजी कई वर्षों से प्रतिबंधित गुटखे का व्यापार करता आया है। अब अपने भाई को भी इस अवैध धंधे में शामिल कर लिया है। सूजी पर अनेकों मुकदमें दर्ज हैं। जिस कारण वह कई बार जेल जाकर जमानत पर बाहर आया है। यही कारण है कि पुलिस ने सूजी को उल्हासनगर से तड़ीपार किया हुआ है। पर सूजी उल्हासनगर में ही रहकर गुजरात व मध्य प्रदेश से गुटखे की तस्करी कर उल्हासनगर में सरेआम गुटखे का व्यापार कर रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि सूरज उल्हासनगर में ही है और पुलिस की उसपर नजर नहीं पड़ रही है। हमारे उल्हासनगर की पुलिस इतनी जागरूक और कर्तव्यदक्ष है। पकड़े गए टेंपो चालक भारत कांबले से पूछताछ में यह बात सामने आयी कि यह माल सूजी का है। और गाड़ी सूजी ने ही लोड करवाया था। मजे की बात यह है कि सूजी उल्हासनगर-१, उल्हासनगर पुलिस स्टेशन की हद्द में रहता है। और वहीं से व्यापार भी कर रहा है। गाड़ियों में भरकर पार्टियों को गुटखा पहुंचाता है। परंतु उसकी गाड़ी पकड़ी गई मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन की हद में। खबरी ने बताया सीरुचौक स्थित सूजी का घर गुटखे से भरा पड़ा था परंतु उल्हासनगर पुलिस स्टेशन की पुलिस फुर्सत न होने की बात कहकर टाल गयी और मध्यवर्ती पुलिस ने भी गोदाम पर जाने की जहमत नहीं उठाई इस तरह पुलिस प्रशासन मदद करता है। अवैध धंधा करनेवालों को!
0 टिप्पणियाँ