ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

बालाजी किणीकर अपने विधानसभा क्षेत्र के जुआघरों पर मेहरबान।

               अपने विधानसभा क्षेत्र के जुआघरों पर मेहरबान बालाजी किणीकर !! 
                  अनिल पाटिल 

उल्हासनगर : बालाजी किणीकर अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित हिललाइन पुलिसस्टेशन की हद में चल रहे जुआघरों पर क्यों मेहरबान हैं। चल रही आनलाइन लाटरी के बारे में विधानसभा में आवाज बुलंद करने वाले बालाजी किणीकर अपने क्षेत्र में चल रहे अवैध जुआघरों पर कब पूछेंगे विधानसभा में सवाल? जोन-4, पुलिस उपायुक्त, सहायक आयुक्त व हिललाइन पुलिस स्टेशन के निरीक्षक द्वारा नियुक्त वसूलीबाजों यानी कलेक्टरों पर कब उठायेंगे विधानसभा में सवाल ?
                  बालाजी किणीकर 

अंबरनाथ विधानसभा में आने वाले कैम्प क्रमांक-5, हिललाइन पुलिस स्टेशन की हद में मटका जुआघर व रम्मी क्लब के साथ अनेकों प्रकार के जुए चल रहे हैं। परंतु स्थानीय विधायक बालाजी किणीकर चल रहे अवैध जुआघरों की ओर से न जाने क्यों आंखे मूंदे हुए हैं। अग्निपर्व टाइम्स ने अपने यु टियूब चैनल पर जुआघरों का चलचित्र पूरे पते के साथ प्रसारित किया था। फिर भी पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। जुआघर दुकानों की तरह धड़ल्ले से चल रहे हैं। एक ओर स्कूल के प्राध्यापकों से परिमंडल चार के पुलिस उपायुक्त डा. सुधाकर पाठारे किशोरों (teen age) में बढ़ती गुनाहगारी प्रवर्ती को रोकने पर चर्चा करते हैं। तो वहीं यह भूल जाते हैं कि वही किशोर, युवा बच्चे जल्द से जल्द अमीर बनने के लिये जुआघरों की कमाई का जरिया बने हुए हैं। अपने घरों से चोरी करके रुपये लाते हैं और जुआ खेलते हैं। हार जाने पर चोरी, डकैती और छिनौती कर गुनाहगार बन जाते हैं। शहर में बढ़ते गुनाहों के लिए किसी हद तक बढ़ते जुआघर भी जिम्मेदार हैं।
               हिललाइन पुलिसस्टेशन वरिष्ठ निरीक्षक रंजीत ढेरे 

हिललाइन पुलिसस्टेशन यानी बालाजी किणीकर के विधानसभा क्षेत्र में मिले कुछ जुआघरों के पते इस प्रकार हैं (1)भानू मटका जुआघर ओ टी सेक्शन सांईनाथ कालोनी (2) रूपेश पाटिल कैलाश कालोनी चौक (3) सोनू सरदार JB फैब्रिक्स के पास मटका व अन्य प्रकार के जुआ (4) सलीम जाॅन मटका सेक्शन 36, बैंक आफ इंडिया के पास (5) कैलाश का मटका अड्डा दूध नाका भाजी मार्केट के अंदर, माहेश्वरी अस्पताल के पीछे, लाल चक्की के पास। देखना है कि बालाजी किणीकर कब अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे जुआघरों पर कार्यवाही के लिए विधानसभा में प्रश्न पूछते हैं। अवैध धंधो से वसूली के लिए हिललाइन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक रंजीत ढेरे ने अपना कलेक्टर अनिल पाटील को नियुक्त कर रखा है। अनिल पाटील कभी पुलिस के गणवेश में नहीं रहता, वसूली के सिवा कोई दूसरा कार्य नहीं करता। फिर भी पूरे पुलिस स्टेशन का संचालन यही करता है। एक प्रकार से अनिल पाटील हिल लाइन पुलिसस्टेशन का ठेकेदार बना हुआ है। अब तो आप लोग समझ ही गये होंगे कि किस तरह से चलता है हिललाइन पुलिसस्टेशन का कारोबार। अब देखना होगा कि इस खबर के बाद बालाजी किणीकर और हिललाइन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक रंजीत ढेरे के कार्य कलापों में कोई परिवर्तन होता है या ऐसे ही चलता रहता है ? 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ