ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र बना अवैध धंधो का अड्डा, कुमार आयलानी मना रहे हैं हैप्पी स्ट्रीट।

    विधायक कुमार आयलानी की शिकायत के बाद भी नहीं बंद हुआ हुक्का पार्लर।

उल्हासनगर : उल्हासनगर पुलिस स्टेशन की हद में सनम चायवाले के सामने उल्हासनगर - कल्याण रिक्शा स्टैंड के बगल चल रहे हुक्का पार्लर के धुंए और बदबू से आस पड़ोस के रहवासियों व दुकानदारों में रोष। विधायक कुमार आयलानी ने की पुलिस से शिकायत, बंद कराने की कोशिश परंतु बंद नहीं हुआ और धड़ल्ले से चल रहा है।
           हुक्का चलाने वाला साहिल 

ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के जोन-4 में हर गली में अनेको अवैध हुक्कापार्लर, जुआघर, प्रतिबंधित गुटखा बेचे जाने व मैच सट्टेबाजी जैसे अनेकों गैरवाजिब धंधे चलते हैं। इसी तरह से उल्हासनगर पुलिस स्टेशन की हद में गोल मैदान से नेहरू चौक जाने मार्ग पर सनम चायवाले के सामने से जो रास्ता विधायक कुमार आयलानी के कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर कल्याण जाने वाली रिक्शा की कतार लगती है। उसी के बगल की गली में साहिल नामक व्यक्ति हुक्का पार्लर चला रहा है। कहा जाता है की इस हुक्का पार्लर की शिकायत स्थानीय विधायक कुमार आयलानी ने कई बार उल्हासनगर पुलिसस्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक से कई परंतु यह हुक्का बार बंद नहीं हुआ।
             उल्हासनगर पुलिसस्टेशन वरि. निरीक्षक फुलपगारे 
      विधायक कुमार आयलानी

उल्हासनगर 141 विधानसभा विधायक कुमार आयलानी बड़े ही मासूम व्यक्ति हैं। इनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं देता परंतु इनको कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि यह अपना आत्मसम्मान क्या है। यह जानते ही नहीं। इन्होंने इसके पहले भी भ्रष्टाचारी गणेशशिंपी की शिकायत की थी। परंतु उनकी पदोन्नति कर उन्हें नोडल अधिकारी बना दिया गया। उल्हासनगर पुलिस कमेटी के मुखिया होने के बावजूद इन्हें पुलिस प्रशासन कोई तव्वजो नहीं देता परंतु इनको कोई फर्क नहीं पड़ता। शहर की सारी जमीन, नदी नाले, गली, रास्तों के किनारे सड़कें कब्जा हो गयी हैं। शहर में पैदल चलने की जगह नहीं बची है फिर भी विधायक "हैप्पी स्ट्रीट मना रहे हैं"। इनके पहले विधायक रहे पप्पू कालानी ने तमाम अवैध इमारतों का निर्माण करवा कर शहर को अवैध बना दिया जिसका दंश शहर आज तक झेल रहा है। इसी तरह अब अवैध डबल टियर गाटर, दो मंजिलों की नीव पर सात आठ मंजिला अवैध इमारतों का निर्माण हो रहा है। परंतु विधायक इस विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं। क्या करें इनकी कोई सुनता ही नहीं। भगवान ऐसा नेता और विधायक हर शहर को दे जिससे वहां ब्लैकमेलिंग बढ़ सके गुनाहगारी बढ़ सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ