ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ नगरसेवक राजेंद्र सिंह भुल्लर महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

सहयोगियों की मदद करने के लिए तत्पर रहने वाले वरिष्ठ नगरसेवक राजेंद्र सिंह भुल्लर महाराज का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। 

उल्हासनगर : ठाणे जिले के उल्हासनगर महानगर पालिका में लगभग 30 वर्षों से शिवसेना नगरसेवक, स्थायी समिति सभापति के अलावा कई पदों पर रहे राजेंद्रसिंह भुल्लर महाराज का जन्मदिन उनके मित्रों, करीबियों कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया। 
उल्हासनगर कैम्प क्रमांक-1, के रहवासी मशहूर ट्रांसपोर्टर राजेंद्र सिंह भुल्लर महाराज के जन्मदिन के बैनरों पोस्टरों ने शहर में जैसे एक समा बांध दिया हो। उल्हासनगर में जगह-जगह महाराज के जन्मदिन का केक काटा गया लोगों ने उनके सतायु होने की कामना की, सारा दिन मिलने वालों का तांता लगा रहा उल्हासनगर से ही नहीं भारत के अन्य कई शहरों से लोग मिलने आये। उल्हासनगर एक के कयी प्रभागों से नगरसेवक रहे और अब हिन्दुत्व के मुद्दे पर शिवसेना छोड़ने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट से शहर प्रमुख की दौड़ में प्रथम क्रमांक पर हैं भुल्लर। उनकी धर्मपत्नी महारानी उल्हासनगर महानगर पालिका की नगरसेवक रही हैं। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी को चुनावी समर में उतारा उन्होंने भी चुनाव जीतकर नगरसेविका का पांच वर्षों तक पद संभाला, लोगों के सुख-दुख में हर समय खड़े रहने वाले भुल्लर महाराज लोगों से इस कदर घुल मिल गये हैं कि वे व उनकी पत्नी दोनों में से कोई भी चुनाव में उतरे वार्डवासी चुनकर लाते हैं, वर्षानुवर्ष यह सिलसिला चलता आ रहा है। मृदुभाषी मिलनसार दोस्तों के दोस्त शिवसेना नेता का जन्मदिन हर वर्ष 18 अगस्त को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
राजेंद्र सिंह भुल्लर महाराज को अग्निपर्व टाइम्स समाचार पत्र समूह व परिवार की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। "जिवते शरद शतम" यही हमारी मनोकामना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ