उल्हासनगर भाजपा नेता प्रकाश माखीजा जन्मदिन मनाया गया।
उल्हासनगर : उल्हासनगर में कई बार नगरसेवक, स्थायी समिति सभापति व महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के अलावा पार्टी की अन्य कई जिम्मेदारियों को निभाते हुए, भाजपा के करीब 32 वर्षों से अधिक वफादार रहे प्रकाश माखीजा का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उल्हासनगर ही नहीं पूरे महाराष्ट्र से लोगों द्वारा दी जाने वाली बधाइयों का तांता लगा रहा।
उल्हासनगर कैम्प क्रमांक दो के रहवासी प्रकाश माखीजा पेशे से ठेकेदार हैं उनके पिताजी भी सरकारी ठेकेदार थे। मेरी जानकारी अनुसार 89/90 के कालखंड में भाजपा से जुड़े और युवामोर्चा से होते हुए आज महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी पर सदस्य के रुप में कार्यरत हैं। उनकी धर्मपत्नी जया माखीजा उल्हासनगर महानगर पालिका की नगरसेवक रही हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण उन्होंने अपनी पत्नी को चुनावी समर में उतारा था। अपने वार्ड के लोगों से इसकदर घुल मिल गये हैं कि वे व उनकी पत्नी दोनों में से कोई भी चुनाव में उतरे वार्डवासी चुनकर लाते हैं, वर्षानुवर्ष यह सिलसिला चलता आ रहा है। मृदुभाषी मिलनसार भाजपा नेता प्रकाश माखीजा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
उनको अग्निपर्व टाइम्स समाचारपत्र समूह व परिवार की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। "जिवते शरद शतम" यही हमारी मनोकामना है।
0 टिप्पणियाँ