ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

कडोमपा में अपने पराये का चुनाव करके अवैध निर्माणों पर होती है कार्यवाही, चौधरी बंधुओं के अवैध निर्माणों पर कब होगी कार्यवाही ?

कडोंमपा आयुक्त के अवैध निर्माणों पर कार्यवाही से अवैध निर्माणकर्ता परेशान, पर शेषराम व सखाराम चौधरी के अवैध निर्माणों पर आयुक्त मेहरबान !! 

भोईरवाड़ी कंचनगांव खंबलपाड़ा ठाकुर्ली टाटा पावर के पीछे बिना किसी प्लान के बन रही हैं सात मंजिला चार अवैध इमारतें, तोड़क कार्यवाही के बाद भी निर्माण शुरू ! 
.                                कडोमपा आयुक्त डॉ. सुर्यवंशी 

कल्याण निज संवाददाता
कल्याण : कल्याण डोंबिवली नगरनिगम अंतर्गत स्थित ठाकुर्ली परिसर के खंबलपाड़ा, कंचनगांव के भोईरवाड़ी में हिस्सा नं. 29 पर टाटापावर के पीछे शेषराम व सखाराम चौधरी द्वारा निर्माणाधीन सात मंजिला, चार इमारतों के संकुल पर तोड़क कार्यवाही होने के बावजूद निर्माणकार्य शुरू है !

कल्याण डोंबिवली मनपा आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी के निर्देशानुसार कडोंमपा मनपा क्षेत्र स्थित अनेकों अवैध निर्माणों को ढहाया जा चुका है और ढहाया जा रहा है परंतु न जाने क्यों मनपा आयुक्त व प्रभाग अधिकारी व सहायक आयुक्त शेषराम चौधरी और सखाराम चौधरी के अवैध निर्माणों पर मेहरबान हैं। बतादें ठाकुर्ली खंबलपाड़ा कंचन गांव के भोईरवाड़ी में हिस्सा नंबर २९ पर कृष्णाविला नामक चार, सातमंजिला इमारतों का एक संकुल निर्माणाधीन है, निर्माणाधीन इमारतों का प्लान कडोंमपा द्वारा पास नहीं किया गया है। जबकि भवन निर्माता खरीदारों को प्लान पास होने के झूंठे कागजात दिखाकर सदनिका (Flate) की दावेदारी (Buking) निश्चित कर रहा है और बेंच रहा है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जमीन का शीर्षक (Title) भी निश्चित नहीं है की जमीन किसकी है और जमीन का वारिसदार कौन है? फिर भी इमारतों का निर्माणकार्य जोरों पर है और बिक्री भी। कृष्णाविला पर कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका ने पिछले वर्ष ३० अगस्त २०२१ को तोड़क कार्यवाही भी की थी और भवन निर्माताओं के खिलाफ डोंबिवली के विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा ३९७ (एमआरटीपी) के तहत मामला भी दर्ज करवाया था।

कडोंमपा आयुक्त डॉ. विजय सुर्यवंशी अवैध निर्माणों के सख्त खिलाफ हैं और उन्होंने कई अवैध निर्माणों को जमीनदोज भी किया है परंतु शेषराम और सखाराम चौधरी के अवैध निर्माणों पर क्यों मेहरबान हैं यह समझ से परे है। क्या आयुक्त महोदय चुनाव करके अवैध निर्माणों पर कार्यवाही करते हैं? अब महाराष्ट्र की जनता यह जानना चाहती है। कब कृष्णाविला का अवैध बांधकाम रोका जायेगा और जमीनदोज किया जायेगा? यह सवाल अब चर्चा का विषय बन चुका है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ