ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

उमनपा जनसंपर्क अधिकारी पर विभिन्न धाराओं के तहत उल्हासनगर के मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ।

चार वर्ष के कठोर प्रयासों के बाद आखिर उमनपा जनसम्पर्क अधिकारी पर मामला दर्ज हो ही गया!!

उल्हासनगर : महाराष्ट्र ठाणे जिले की उल्हासनगर महानगर पालिका जनसम्पर्क अधिकारी युवराज भदाणे पर फर्जी पहचान पत्र व फर्जी स्कूल प्रमाण पत्र देकर मनपा में धोखे से नौकरी हासिल कर, 2003 से मनपा से अर्थलाभ लेने के अलावा झुठे दस्तावेज़ो के आधार पर नौकरी हासिल करने के साथ ही मनपा प्रशासन से धोखाधड़ी करने के आरोपों के तहत विभिन्न धाराएं लगाई गयी है। रजि. क्र. 51/2022, अनुसार भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 465, 466, 468, 471, 474 के तहत उल्हासनगर के मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। 4 वर्षों के संघर्ष के बाद अन्याय विरोधी संघर्ष समिति को मामला दर्ज कराने में आखिर सफलता मिल ही गयी।
     जनसंपर्क अधिकारी युवराज भदाणे 

उल्हासनगर के पत्रकार दिलिप मालवणकर द्वारा पिछले 4 वर्षों से उमनपा, विवादों में घिरे जनसंपर्क अधिकारी भदाणे के खिलाफ अनेकों सबूत होने के बाद भी, कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी, उस मुद्दे को लेकर पूर्व शिवसेना नगरसेवक पत्रकार दिलिप मालवणकर, रामेश्वर गवई व सिद्धांत गाड़े ने अन्याय विरोधी संघर्ष समिती बनाकर 6 जनवरी 2022 को उल्हासनगर मनपा कार्यालय के बाहर लाक्षणिक अनशन किया गया था। इसके पहले भी कई बार अनशन, धरना प्रदर्शन हुआ या यूं कहें की पिछले चार वर्षों से समय समय पर आंदोलन चल ही रहा था।

अंततोगत्वा 18 फरवरी 2022 को होनेवाली महासभा में आयुक्त ने गेंद नगरसेवकों के पाले में डाल दिया और कहा कि मामला दर्ज करने का फैसला महासभा में होगा। जब उल्हासनगर मनपा की महासभा में मामला दर्ज करने का प्रस्ताव नगरसेवकों द्वारा सर्वानुमति से पास हुआ उसके बाद 21 फरवरी 2022 को युवराज भदाणे पर झुठे दस्तावेज़ दिखाकर मनपा प्रशासन से धोखाधड़ी के आरोपों के तहत विभिन्न धाराओं के तहत उल्हासनगर महानगरपालिका के जनसम्पर्क अधिकारी पर मामला दर्ज हो गया। आगे की जांच मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के वरि. निरीक्षक मधुकर कड द्वारा की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ