ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

उल्हासनगर मनपा के फूटे भाग्य जो आयुक्त मिले दयानिधी!

डॉ.+राजा +दयानिधी में नाम के अनुरूप कोई गुण नहीं 

उल्हासनगर : उल्हासनगर मनपा आयुक्त का कार्यभार डा. राजा दयानिधी के संभालने के बाद उल्हासनगर मनपा अपंग सी हो गयी है। हर विभाग में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार, अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आ गई है, आरक्षित भूखंड-भू माफिया हड़प रहे हैं, आयुक्त गुलछर्रे उड़ा रहे हैं।
    आयुक्त डा.राजा दयानिधी 

डाक्टर, कर्तव्यनिष्ठ, दयावान व रहमदिल होते हैं परंतु यह गुण मनपा आयुक्त में किसी को दिखाई देता है? उमनपा की आर्थिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक हालत पूरी तरह से खराब होने के बाद भी आयुक्त मूक दर्शक बनकर बैठे हैं किसी का फोन नहीं उठाते हफ्ते में एक ही दिन जनता व पत्रकार सबके लिए बाकी के दिनों में क्या करते हैं यह आज तक समझ में नहीं आया। बस उल्हासनगर वासियों के खून पसीने की कमाई से वेतन लेकर सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। सुना तो यह भी जा रहा है मनपा में रासलीला रचाने के लिए दो गोपिकायें भी मिल गयी हैं।

राजा- इनमें आदर्श राजा के कौन से गुण हैं हां अय्याश व निर्दयी राजा के गुण दिखाई दे रहे हैं। भारत में आदर्श राजा, राजा राम, हरिश्चंद्र, सीवी जैसे सैकड़ों राजा हुए जिन्होंने जनता का विश्वास पाने के लिए अनेकों कुर्बानियां दी और राजा राम ने राज्य के एक अदने व आम नागरिक के कहने पर अपनी परमप्रिय पत्नी को त्याग दिया, अपना विश्वास बनाये रखने के लिए। क्या ऐसे कोई गुण आपको अपने आयुक्त में दिखाई देते हैं?

दयानिधी - दयानिधी का मतलब होता है दया का सागर ईश्वर, परंतु इनकी दया आम जनता या शहर को प्राप्त नहीं हो रही है। इनकी दयादृष्टि तो सिर्फ भ्रष्ट अधिकारियों पर है, अवैध निर्माण कर्ताओं पर है। कुल मिलाकर न नाम के अनुरूप गुण हैं और न ही आईएएस अधिकारी जैसे कोई गुण हैं। स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा तो छूकर नहीं गुजरी है। उनके बारे में लोग क्या कहते हैं इससे कोई लेना-देना ही नहीं सिर्फ भ्रष्टाचार कर रुपये जमा करना और अपने आका तक पहुंचाकर उनके तलवे चाटना ही इनको अपना कर्तव्य नजर आता है। इस तरह के चरित्रहीन और बे...र्म आयुक्त के रहते शहर व आम जनमानस का भला कैसे हो सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)