कल्याण : ठाणे जिले के कल्याण के खड़कपाड़ा पुलिस थाने के अंर्तगत एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक 16 वर्षीय युवक की उसके ही 20 वर्षीय दोस्त ने खेत में ले जाकर धारदार हथियार (Sharp Weapon) से वॉर कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
घटना शहाड पश्चिम (Sahad West) कल्याण के शहाड स्थित बंदरपाड़ा के एक खेत में हुई। खड़कपाड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया और मात्र 5 घंटे के अंदर खड़कपाड़ा पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। इस हत्याकांड में गिरफ्तार (Arrested) आरोपी (Accused) शाहरुख यासीन शेख उर्फ इमरान उम्र 20, बनेली-टिटवाला निवासी है।
जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी शाहरुख ने भिवंडी शहर से एक लड़की का अपहरण किया था। उसी लड़की के कारण तर्क वितर्क हुआ और आठ दिन पहले मृतक अरमान और उसके दोस्त ने आरोपी की पिटाई कर दी थी। इसी पिटाई के गुस्से को ध्यान में रखते हुए 24 फरवरी 2022 की शाम को आरोपी मृतक को दोपहिया वाहन पर कल्याण पश्चिम शहाड क्षेत्र के बंदरपाड़ा परिसर के एक खेत में ले गया और वहां धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची और पता चला कि 16 साल के युवक की किसी अज्ञात कारणों से अज्ञात आरोपी ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव को शवव के लिए अस्पताल भेज दिया और जांच पड़ताल करते हुए मात्र 5 घंटे में आरोपी शाहरुख शेख को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे ढकेल दिया आगे की जांच की जा रही हैं।

0 टिप्पणियाँ