ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

अपर तहसीलदार और मंडल अधिकारी के आशिर्वाद से मीराभाईंदर के सरकारी भूखण्ड हड़पे जा रहे हैं!!

भू-माफिया सरकारी जमीनों पर कब्जा कर, कर रहे हैं अवैध निर्माण अप्पर तहसीलदार मौन जिम्मेदार कौन ?

विशेष प्रतिनिधि
मीरा भाईंदर शहर में भू-माफिया और चाल माफियाओं के हौसले कुछ इस कदर बुलंद हो गये हैं कि अनेकों सरकारी जमीनों पर धड़ल्ले से कब्जा कर अवैध निर्माण कर रहे है। और शासन प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है।
 अपर तहसीलदार नंदकिशोर देशमुख 

मिली जानकारी अनुसार सर्वे क्रमांक 316 (ब) सर्वे क्रमांक 349 (अ) सर्वे क्रमांक 350  जैसे अनेक सरकारी जगहों पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा करके अवैध निर्माण कर लिया गया और संबंधित अधिकारी देखते रह गये। सूत्रों की माने तो कुछ संबंधित भ्रष्ट अधिकारी भी इस कूकृत्य में लिप्त है। जिनके संरक्षण में इस तरह की सभी अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। बताया जाता है इन सभी अवैध निर्माणों  की संपूर्ण जानकारी अपर तहसीलदार नंदकिशोर देशमुख, मंडल अधिकारी दीपक अहिरे और तलाठी अनीता पड़वी को होने के बावजूद अब तक इस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। 
  दीपक आहिरे मंडल अधिकारी 

कुछ महीनों पहले भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग अधिकारियों ने अपर तहसीलदार कार्यालय के कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।इसी प्रकार तत्कालीन उत्तन तलाठी उत्तम शेड़के को भी रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। सूत्र बताते हैं कि इस तरह की अवैध गतिविधि को संरक्षण देने के एवज में सरकारी कार्यालय में बड़े पैमाने पर आर्थिक व्यवहार होता है। इस प्रकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य इन दिनों मीराभाईंदर में भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है और शहर के सरकारी भूखण्ड हड़पे जा रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ