ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

पुलिस प्रशासन गुटखा व्यापारियों के खिलाफ सख्त, पहले आलिफ और अब कन्हैया गुरबानी के गोदाम पर छापा।

पुलिस उपनिरीक्षक माली ने जिस गोदाम का ताला नहीं काटा था, उस गोदाम का ताला पुलिस ने ही काटा!

कन्हैया गोदाम में ताला बंदकर भागने में माहिर है यह हथकंडा पुलिस ने ही सिखाया है, इस बार पुलिस ने ही काटा गोदाम का ताला!

उल्हासनगर-२, सुन्दरी अपार्टमेंट के पास कन्हैया गुरबानी के गोदाम पर छापा मारकर, पुलिस ने बरामद किया लाखों का गुटखा। गुटखा थोक व्यापारी से आखिर क्यों हुई पुलिस से अनबन? जिसके कारण पुलिस ने काटा गोदाम का ताला! अग्निपर्व की निशान देही पर इसी पुलिस ने ताला काटने से मना कर दिया था! क्या हफ्ता न मिलने से नाराज थी पुलिस,
क्या पुलिस बढ़ाना चाहती थी हफ्ता? 
           आरोपी कन्हैया गुरबानी 

उल्हासनगर सीरु चौक के पास सुंदरी अपार्टमेंट के पास कन्हैया गुरबानी की वाहे गुरू की आइसक्रीम की और जनरल सामान की दुकान है। यह दुकान सिर्फ प्रतिबंधित गुटखा पान मसाला बेचने के लिए मशहूर है, बाकी सब दिखावा है। दुकान के पीछे 1+1 मंजिल का अवैध टियर गाटर का मकान है जिसमें उपर से नीचे तक गुटखा भरकर रखा जाता है। ऐसी सूचना मिलने पर अग्निपर्व टाइम्स ने अपने एक बंदे को कन्हैया की दुकान पर गुटखा खरीदने के लिए भेजा, उस बंदे ने जब लगभग 25 रुपये का अनन्य प्रकार का गुटखा खरीद लिया। उसी समय उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के अलावा उल्हासनगर और ठाणे कंट्रोल को भी फोन पर सूचना दिया गया। इस दौरान कन्हैया अपना गोदाम और दुकान बंद कर, ताला लगाकर भाग गया। पुलिस आयी ताले का बहाना बनाया। उपनिरीक्षक माली आया और बोला पुलिस ताला नहीं काट सकती। जीद करने पर पुलिस सुरक्षा भी नहीं दिया और चला गया यह वाकया है 1 मार्च 2021 का। अब तक कन्हैया का धंधा भी चलता रहा पुलिस को हफ्ता भी मिलता रहा अब क्या बिगड़ गया।

आज करीब दस महिने बाद उल्हासनगर पुलिस की गुनाह शाखा ने 18/01/2022 को सुबह 11.35 बजे उल्हासनगर 2, शिरू चौक, सोना मेडिकल के सामने एक खुले कूड़ेदान में और 18.20 बजे गली की वाहे गुरु किराना स्टोर में गुटखा मिलने की बात कह रही है। जबकि हमारे पास ग्राइंडर से ताला काटने की विडियो है। यह गुटखा 56 हजार का नहीं बल्कि करीब 10 लाख के आसपास का था। उपरोक्त प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद मिलने के कारण थोक प्रतिबंधित गुटखा तथा तंबाकू उत्पाद बेचने में शामिल कन्हैया गुरबानी, जो ऑपरेशन के दौरान चकमा देकर भाग निकला। पुलिस कह रही है जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सांठगांठ कर भगाया गया है। पुलिस ने 55,892.50/- रुपये का गुटखा बताकर। अपने कब्जे में लेकर खाद्य सुरक्षा आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, महाराष्ट्र राज्य, सरकारी राजपत्र अधिसूचना संख्या। एपीएफएसएसए / अधिसूचना / 1063/2014/7, दिनांक। 16/07/2014 का उल्लंघन किया गया है और खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा 26 (2) (1), 26 (2) (IV), धारा 27 (2) (डी) और धारा 3 (1) ( जेडजेड), 3 (वी) (जेडजेड), और सहकारी खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य व्यवसायियों का लाइसेंस और पंजीकरण) विनियम, 2011 की धारा 30 (2) (डी) और धारा 31 के तहत सहयोग खाद्य सुरक्षा और मानक (प्रतिबंध और बिक्री पर प्रतिबंध) विनियम 2011 और विनियम 3.1.7 की धारा 59 और 63 का उल्लंघन (भोजन में जोड़ा गया पदार्थ)। मानकर भारतीय दंड संहिता की धारा 328, 272, 273 और 179, 188 के तहत अपराध दर्ज किया है।

इस अवैध धंधे में कन्हैया गुरबानी उसका लड़का सभी शामिल हैं, यह जग जाहिर है। परंतु जांच का अधिकार पुलिस के पास है, पंच भी पुलिस के अपने ही होते हैं। जो पुलिस विटामिन एम का डोज मिलने पर एफआईआर फाड़ देती है वह जांच क्या करेगी यह जग जाहिर है। पुलिस विभाग अपनी विश्वसनीयता खोता चला जा रहा है। पर सरकार है कि ध्यान देने को तैयार नहीं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ