कमलेश दुबे
उल्हासनगर : महाराष्ट्र, ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर के भू-माफिया पुलिस विभाग के लिए आरक्षित भूखंड भी हड़पने से बाज नहीं आते। उल्हासनगर शहर के मशहूर भू-माफिया सतपाल सिंह और उनके सुपुत्र, बाप बेटे मिलकर पुलिस विभाग के लिए आरक्षित भूखण्ड हड़पने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस ने किया गिरफ्तार! इसी तरह लोगों की जन सुविधाओं के लिए आरक्षित सैकड़ों प्लाट भू-माफिया द्वारा हड़प लिए गये परंतु उल्हासनगर मनपा की तरह ही पुलिस विभाग भी आंखों पर पट्टी बांधे बैठा रहा! अब सवाल यह उठ रहा है कि जनता के लिए आरक्षित प्लाट हड़पने पर पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं करती है ? भू-माफिया सतपाल सिंह
उल्लेखनीय है कि कैम्प क्र. 5 प्रभाराम दरबार के पीछे पुलिसकर्मियों के निवास स्थान के लिए आरक्षित प्लाट पर सतपालसिंग और उसके बेटे भवज्योत सतपाल सिंह चावला माप-जोख करवा रहे थे। सूचना मिलने पर मिलने पर हिल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परंतु बिना विभागीय आदेश के नाप जोख करने वाले सर्वेयर को क्यों छोड़? दिया यह समझ से परे है ! प्राप्त जानकारी के अनुसार कैम्प-5 जे.के.प्लाजा के पीछे,गांधी रोड पर रहने वाले सतपाल सिंह चावला (56) व भवज्योत चावला(22) पिता पुत्र दोनों एक सर्वेयर को लेकर प्रभाराम मंदिर के पीछे पुलिस विभाग के लिए आरक्षित भूखंड शीट नंबर 74, सिटी सर्व्हे नं. 27637, 27638, 2735 तथा 27340 के भूखंड का पिता पुत्र शाम के समय नापजोख करवा रहे थे। तभी इसकी सूचना हिल लाइन पुलिस को मिली और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अपने मातहत कार्यरत पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर, दोनों भूमाफियाओं को हिरासत में ले लिया।
मामला दर्ज न हो इसके लिए सतपाल सिंह चावला ने बहुत प्रयास किया। परंतु बाप बेटे को निराशा हासिल हुई और मदन रामचंद्र सोलसे (55) पुलिस कर्मी की शिकायत पर ट्रेस पास का मामला दर्ज कर लिया गया। बता दें कि सन 2019 में साई वसनशाह दरबार साहेब की जमीन हड़पकर भूमाफिया सतपाल सिंग और उसके बेटे ने सनद बनवा लिया था। तब वसन शाह दरबार के ओमी साई जग्यासी व छोटू साई जग्यासी के नेतृत्व में हजारों सेवाधारियों ने प्रांत कार्यालय पर मोर्चा निकाला और दबाव में आकर तत्कालीन प्रांत अधिकारी जगत सिंह गिरासे ने वसन शाह दरबार पर चढ़ाई गई फर्जी सनद को रद्द कर दिया था। चोपड़ा कोर्ट के सामने सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा
पूरे उल्हासनगर मनपा हद में अवैध निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। उल्हासनगर प्रभाग समिति एक के अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड के नीचे खाली पड़ी जमीन हड़पकर कर अवैध टियर गाटर के दुकान और मकान बना दिया गया और प्रभाग अधिकारी गणेश शिंपी खामोश रहे इससे साफ पता चलता है कि उल्हासनगर शहर में जो भी अवैध निर्माण हो रहा है वह प्रभाग अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है।
बिना परमिशन डबल टियर गाटर

इसी तरह प्रभाग समिति 3 अंतर्गत दशहरा मैदान के अंदर भू माफियाओं द्वारा भाजी मार्केट की जगह हड़पकर वहां पर आरसीसी अवैध निर्माण किया जा रहा है। जबकि जमीन के फर्जी कागजात भी पूरे नहीं हैं! भू - माफियाओं के पास नहीं हैं। फिर भी प्रभाग अधिकारी की मिलीभगत से भाजी मार्केट के अंदर अवैध निर्माण हो रहा है।
जमीन हड़प रहे भू-माफिया सतपाल पिता पुत्र की गिरफ्तारी से जहाँ एक ओर जनता खुश है वंही निराश भी है। जिसका कारण यह है कि आम जनता, यह जानना चाहती है कि हमारी सुख सुविधाओं के लिए आरक्षित भूखण्डों की रक्षा पुलिस प्रशासन क्यों नहीं करता ? और नापजोख करने वाला सर्वेयर जो बिना इजाजत नाप कर रहा था। उसको क्यों छोड़ दिया गया ?

0 टिप्पणियाँ