उल्हासनगर: उल्हासनगर शहर के हद में आने वाले शहाड परीसर में बढ़ती मारपीट, गुन्डागर्दी पर अंकुश लगाने हेतु शहाड उड़ान पुल के नीचे पुलिस चौकी का हुआ भूमिपूजन।
उल्हासनगर शहाड स्टेशन से उतर कर अपने गंतव्य तक जानेवाले लोगों को अक्सर असामाजिक तत्वों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आये दिन मारपीट और गुंडागर्दी की बढ़ती वारदातों के चलते स्थानीय निवासियों व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर उल्हासनगर मनपा में वरिष्ठ नगरसेवक राजेंद्र सिंह भुल्लर महाराज व नगरसेविका चरणजीत कौर के अथक प्रयासों को मूर्त रुप मिला। उल्हासनगर मनपा द्वारा पुलिस मदद केंद्र के लिए नीधि का प्रस्ताव पारित होने के बाद शहाड परीसर में पुलिस चौकी निर्माण को 28 दिसंबर 2021, को मूर्त रूप मिला, जब शहाड उड़ान पुल के नीचे पुलिस चौकी बनाने के भूमिपूजन को प्रथम नागरिक, महापौर लिलाबाई आसान ने सबसे पहले नारियल तोड़कर भूमि पूजन किया।

उनके बाद उल्हासनगर परिमंडल चार के सहायक पुलिस आयुक्त एम.डी. राठौर के अलावा शिवसेना शहर प्रमुख राजेन्द्र चौधरी, नगरसेवक राजेंद्र सिंह भुल्लर महाराज, नगरसेवक दिलिप गायकवाड, कुलवंत सिंह सहोता, उत्तर भारतीय शिवसेना नेता केडी तिवारी, शहाड व्यापारी मंडल अध्यक्ष डाक्टर कन्हैयालाल नाथानी, वरिष्ठ नागरिक हरगोविंद श्रीवास्तव (लालासेठ), अशोक अग्रवाल, उल्हासनगर पुलिस स्टेशन वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कदम के साथ ही शिवसेना युवा नेता उद्योगपति विक्की भुल्लर, उपविभाग प्रमुख प्रमोद पान्डेय, रमाकांत रिक्शा चालक मालक युनियन के उपाध्यक्ष दिलिप शुक्ला, उल्हासनगर महानगरपालिका जनसंपर्क अधिकारी युवराज भदाने, उप विभाग प्रमुख विनोद साळेकर, माध्यमिक शिक्षण सभापती नंदू भोसले, शाखा प्रमुख पंकज मिश्रा, राजू साळवी, मुकेश जाधव, नितीन बोत, विक्की चौहान, राकेश यादव, उपशाखा प्रमुख अस्लम शेख, सुनील शिरसाठ, गोपाळ भाटिया, युवा सेना उपविभाग अधिकारी मोहम्मद शेख, युवासेना शाखा अधिकारी सब्बू ओझा, शिवसैनिक श्रीराम कुंभार, मुन्ना खान, दिपक रत्नाकर, समीर खान, योगेश झा, के साथ ही कई पत्रकार, स्थानिय लोग व शिवसैनिक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ