ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

नगरसेवक ने नहीं किया कोई काम, शाखाप्रमुख स्वखर्च से कर रहा है विकास!!

दिलिप गायकवाड को पटखनी देने के फिराक में सुरेश पाटिल, स्वखर्च से दुरुस्त करवा रहे हैं, नाली और रास्ते!
वार्ड की नाली स्वखर्च से बनवाते हुए सुरेश पाटिल 

उल्हासनगर: उल्हासनगर मनपा में शिवसेना की सत्ता होने के बावजूद, शिवसेना शाखा प्रमुख सुरेश पाटिल को अपने स्वखर्च से नाली, सीसी पैसेज और चेम्बर बनवाना पड़ रहा है। लोगों का सवाल है क्या नगरसेवक को फंड नहीं मिला या फर्जी बिल भुगतान बनवाकर गुड़ुप कर गये? 8 सौ करोड़ वार्षिक बजट वाली मनपा का यह हाल है।
उल्हासनगर शहर के प्रभाग क्रंमाक-1 कमला नेहरू नगर धोबीघाट यशवंत गाजकोश की गली में गंदे पानी का चेम्बर टूटा पड़ा था। कचरा नाली में जाने से नाली भर गयी थी गली दुर्गंधमय हो जाने से लोगों का वहाँ रहना भारी हो गया था। पर नगरसेवक ने लोगों की तकलीफ का ध्यान नहीं दिया, अब तिलक नगर के शाखा प्रमुख सुरेश पाटिल अपने रुपये खर्च कर उमनपा का कार्य करने के लिए मजबूर हो गये हैं। स्वखर्च से नाली सीसी बनवाकर सोसल मिडिया पर रोज प्रसारित कर रहे हैं।      मेयर लीलाबाई आसान                अरुण आसान 

शिवसेना उपशहर प्रमुख दिलिप गायकवाड़ उपरोक्त वार्ड से मनपा में नगरसेवक हैं तो वहीं लिलाबाई आसान शिवसेना की महापौर हैं और अपने आपको कार्यक्षम बताने वाले एकनाथ शिंदे ठाणे जिले के पालकमंत्री होने के साथ ही ठाणे जिला शिवसेना प्रमुख भी हैं। फिर भी एक शाखा प्रमुख को अपनी और पार्टी की इज्जत बचाने के लिए अपने स्वखर्च से वार्ड का काम करना पड़ रहा है। जबकि शिवसेना यह दावा करती है कि हम 80% समाजसेवा और 20% ही राजनीति करते हैं। जबकि उनकी अपनी ही पार्टी के शाखा प्रमुख कुछ और ही दर्शा रहे हैं। उल्हासनगर मनपा का वार्षिक बजट 8 सौ करोड़ होने के बावजूद रुपये कहां जा रहे हैं। जब सार्वजनिक नाली और गली लोगों को अपने खर्च से बनाना पड़ रहा है।
          दिलिप गायकवाड 

महाराष्ट्र में बनी महाविकास अघाड़ी सरकार जिसके मुख्यमंत्री शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने दो वर्ष का कार्यकाल पुर्ण किया है। उन्होंने भी कुछ मिडिया संस्थाओं का मुह मीठा कराकर अपने आपको भारत का पहले क्रमांक का मुख्य मंत्री साबित करने को कहा है। जबकि उनके गृह मंत्री अनिल देशमुख जो अब पुर्व हो गये हैं वे अवैध वसूली मामले में जेल में हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की लगभग 15 सौ करोड़ की बेइमानी से बनाई गई संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली है। करोना के बहाने भ्रष्टाचार करने के लिए पुलिस बल में सामील किए गये सचिन वाझे मुंबई के होटलों, बारों से हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली जब कम पड़ने लगी तो बढ़ाने के उद्देश्य से भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी को डराकर वसुली करने के चक्कर में उनके बंगले पर स्कार्पियो कार में भरकर विस्फोटक रखवा दिया। मामला खुलता देख मुख्य गवाह को मौत के घाट उतार दिया उसी प्रकरण में वाझे जेल में बंद हैं। कतार में और कई मंत्री और पदाधिकारी दिखाई दे रहे हैं। इस तरह के विकास और समाजसेवा के लिए शिवसेना + कांग्रेस + राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मिलकर महाविकास अघाड़ी सरकार बनायी है? जानना चाहती है महाराष्ट्र और उल्हासनगर की जनता। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ