ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

उल्हासनगर पंचम ओमी कालानी ने नगरसेवक पद से इस्तीफा दे दिया।

पंचम कालानी का नगरसेवक पद से इस्तीफा,
बनीं राष्ट्रवादी पार्टी की उल्हासनगर अध्यक्षा !


कमलेश दुबे
उल्हासनगर : उल्हासनगर टीओके से भाजपा टिकट पर चुनकर आयी उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक पप्पू कालानी की बहू पंचम कालानी ने अपने नगरसेवक पद से मनपा आयुक्त को इस्तीफा सौंप दिया है। पंचम कालानी भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर नगरसेवक बनी और बाद में उल्हासनगर मनपा की महापौर भी बनी।
  उमनपा आयुक्त को स्तीफा सौंपते हुए पंचम कालानी 

समझौते के मुताबिक जब पद छोड़ने की बारी आई तब उन्होंने भाजपा से तकझक कर शिवसेना से सांठ-गांठ कर शिवसेना का महापौर बनाने में मदद किया। अब पंचम कालानी ने अपने नगरसेवक पद से इस्तीफा दे दिया है और थाना के टिप टॉप होटल में राकपा की एक बैठक का आयोजन कर, पंचम कालानी को उल्हासनगर शहर जिला राष्ट्रवादी पार्टी का अध्यक्ष पद दे दिया गया और उल्हासनगर शहर जिला अध्यक्ष सोनिया धामी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य राकपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के अलावा मंत्री जितेंद्र अव्हाड, पूर्व सांसद आनंद परांजपे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नगरसेवक मनोज लासी ने बताया 114 लोगों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है, जिसमें 23 नगर सेवक भी शामिल है। प्रवेश करने वालों में टीओके पार्टी कार्यकर्ता, नगरसेवक और पदाधिकारी शामिल हैं।

भाजपा अध्यक्ष जमनु पुरुस्वानी ने कहा उन्होंने भाजपा चुनाव चिन्ह पर चुनकर आए 9 नगर सेवकों पर व्हिप उलंघन का मुकदमा चला रखा है, जिसमें वह जल्द ही डिसक्वालीफाई हो जाएंगे और उनका नगरसेवक पद रद्द हो जाएगा इसलिए अब वह नगरसेवक पार्टी बदल रहे हैं।  हमारा रिट पिटिशन कोकण आयुक्त के पास विचाराधीन है, जिसका निर्णय जल्दी ही आ जाएगा हमने भाजपा पार्टी से इन लोगों को पहले ही निकाल दिया था।

बतादें पंचम कालानी सहित टीओके पार्टी के अन्य नगर सेवकों को पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र चौहान भाजपा में लेकर आए थे और सभी को भाजपा से टिकट देकर उल्हासनगर मनपा का नगरसेवक बनाया था, लेकिन यह लोग अन्य पार्टियों को समर्थन देकर बार-बार उल्हासनगर भाजपा की फजीहत करवा रहे थे, अंत में राकांपा में शामिल हो गए। पंचम कालानी के सिवा बाकी नगर सेवकों ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। वे कब इस्तीफा देंगे यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। आगामी मनपा चुनाव को देखते हुए उल्हासनगर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। पिछले दिनों राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील और जितेंद्र आव्हाड कालानी महल आए थे। तब से कहा जा रहा था कि अब कालानी परिवार राकपा में प्रवेश करने जा रहा है और वह चर्चा आज सत्य साबित हो गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ