ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

गृहमंत्री दिलिप वलसे पाटिल की ठाणे में कार्यवाही और उल्हासनगर में ढिलाई, समझ में नहीं आई!!

ठाणे वर्तक नगर व नौपाड़ा में डांसबार चलने के कारण Sr. इंस्पेक्टर व एसीपी पर हुई कार्रवाई सवालों के घेरे में!

उल्हासनगर में सरेआम चल रहे हैं डांसबार, खबर लिखे जाने के बाद भी नहीं होती कार्रवाई! चांदनी, टोपाज, वर्षा, पैराडाइज, WWF, आंचल में चल रहा है छम्मा छम्मा उड़ रहे हैं नोट!

कमलेश दुबे
उल्हासनगर: उल्हासनगर के सेक्टर १७ में चल रहे हैं 6 डांसबार । डांसबार बन गये हैं, गुंडे, मवालियों, चोर व डकैतों के लिए समय गुजारने का स्थान। अश्लीलता परोसने वाले डांसबारों के कारण शहर में बढ़ता जा रहा है छेड़छाड़ और बलात्कार जैसा घिनौना गुनाह।           Sr. इंस्पेक्टर सुधाकर सुराडकर 
देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाने के लिए तत्कालीन गृहमंत्री आर.आर.पाटिल ने महाराष्ट्र में चल रहे डांसबारों पर पाबंदी लगा दी थी। बारों को फिर से शुरू करवाने के लिए बार मालिकों ने न्यायालय के चक्कर लगाये परंतु न्यायालय ने फिर से डांसबार शुरू करने की इजाजत नहीं दी। तब डांसबार मालिकों ने महिला सेवाकर्मी के नाम पर ५/६, महिला/लड़कियों को काम पर रखने का नौकर नामा लेकर ५०/६०, आधे अधूरे वस्त्रों वाली बालिग, नाबालिग लड़कियों को नचवाकर कमाई करने का नया कारोबार शुरू किया। पुलिस को भी डांसबार के रूप में हफ्ता देनेवाला एक अवैध कारोबार मिल गया।
  कमिश्नर जयजीत सिंह  व  DCP प्रशांत मोहिते 


कोविड-19 के चलते सड़कों पर बिना मास्क लगाये निकलने पर दंड भरना पड़ता है। शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाना मना है। परंतु डांसबारों में भीड़ इक्ट्ठा करने के लिए शासन प्रशासन ने छूट दे रखी है। इसी तरह से ठाणे शहर के नौपाड़ा, वर्तकनगर में डांसबार शुरू थे, उन डांसबारों पर छापा मारकर बंद करवाया गया साथ ही वहाँ के पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक और सहायक आयुक्त को भी मुवत्तल कर दिया गया। उल्हासनगर के १७ सेक्सन पर चल रहे वर्षा, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ, पैराडाइज, टोपाज, चांदनी और आंचल नामक डांसबार धड़ल्ले से चल रहे हैं। जिसकी शिकायत बार बार उल्हासनगर के मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में फोन द्वारा सूचना दिये जाने व खबर लिखे जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। डांसबार धड़ल्ले से चल रहे हैं। सुत्रों से पता चला है कि मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सुराडकर के तबादले का समय पूरा हो जाने के बाद भी तबादला नहीं हो रहा है। इन्होंने डांसबार और अवैध धंधो को बढ़ावा देकर करोड़ों रुपये कमाए हैं। इसीलिए वरिष्ठों से सांठ-गांठ कर उल्हासनगर में डेरा जमाए हुए हैं। ठाणे पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई और उल्हासनगर में आशिर्वाद यह पक्षपात क्यों यह समझ से परे है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ