ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने बलात्कार आरोपी को नहीं किया गिरफ्तार तो पीड़िता और परिवार ने किया आत्मदहन की कोशिश!!

बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार न करने से नाराज परिजनों ने की आत्मदहन की कोशिश!

कमलेश दुबे 
उल्हासनगर: ठाणे आयुक्तालय क्षेत्र के उल्हासनगर में बलात्कार आरोपी पंकज त्रिलोकानी व रोशन माखीजा को गिरफ्तार न करने से नाराज परिजनों ने उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के सामने आत्मदाह कि कोशिश की। 

धनाढ्य दो टीओके कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। मामला उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में भादंस की धारा 376, 375 तथा बाल संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 3(ब) 8 पोस्को के तहत दर्ज हुआ है। इसके बाद भी उल्हासनगर पुलिस रोशन माखीजा और पंकज त्रिलोकानी को गिरफ्तार करने की बजाय दोनों आरोपियों को पुलिस स्टेशन में बैठाकर जांच अधिकारी एएस गोरे चाय पिला रहे हैं। जांच अधिकारी गोरे पर पंद्रह लाख रुपये लेकर मामले को दबाकर खत्म करने का भी आरोप लग रहा है। रोशन माखीजा के राकपा में शामिल होते पुर्व अध्यक्ष भरत गंगोत्री मामले की लिपापोती में लगे हुए हैं। रोशन माखीजा राकपा में शामिल ही इसीलिए हुआ है ताकि महाराष्ट्र राज्य के गृहमंत्री उसकी मदद कर सके।

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महा. विकास अघाड़ी सरकार, प्रदेश के लिए कानून व्यवस्था बिगाड़ी सरकार साबित हो रही है। पहले ही पुर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख मुंबई के होटलों बारों से 100 करोड़ वसुली मामले में ईडी और सीबीआई से बचने के लिए छुपते फिर रहे हैं। वंही फिर राकपा मंत्री जितेंद्र अव्हाण की सोसल मिडिया पर एक रिकार्डिंग क्लिप घूम रही है, जिसमें वह कह रहे हैं। बलात्कार पीड़ित महिला की मदद मत करो वह मरती है। तो मर जाने दो, सत्ता दबाव के चलते पीड़िता का मामला पुलिस दर्ज करने से बच रही है। अव्हाण रिकार्डिंग में खुलेआम कह रहे हैं, कि शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल नहीं चाहते की महिला पर हुए बलात्कार का मामला दर्ज हो। अब आपको सोचना है कि ऐसी सरकार से किसका भला हो रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ