ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

18 अगस्त दोपहर 2 बजे से शुरू होगी जन आशिर्वाद यात्रा, प्रकाश माखीजा करेंगे उल्हासनगर का नेतृत्व।

केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री कपील पाटिल की जन आशिर्वाद यात्रा शुरू होगी उल्हासनगर 1 नंबर बस स्टाप से, इकट्ठा होंगे व्यापारी और जनता!

उल्हासनगर: उल्हासनगर के एक नंबर बस स्टाप से 18 अगस्त 2021 दिन बुधवार दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल पाटिल की जन आशिर्वाद यात्रा, इस यात्रा को सफल बनाने के लिए उल्हासनगर के अन्य नेताओं के साथ प्रकाश माखीजा भाजपा नेता व महाराष्ट्र राज्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ नगर सेविका जया माखीजा ने जी तोड़ कोशिश की है। इसलिए कल उनके साथ शहर के व्यापारी और हजारों की संख्या में शहर वासियों के सामिल होने का कयास लगाया जा रहा है।

जन आशिर्वाद यात्रा को लेकर उल्हासनगर के भाजपा नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। तो वहीं उल्हासनगर भाजपा नेता प्रकाश व जया माखीजा ने बताया कि हम लोग शहर के हजारों लोगों के साथ कल दो बजे जन आशिर्वाद यात्रा में सामील होंगे और सारा शहर भाजपा के झंडे बैनरों से भगवामय हो जायेगा।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ