ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

जुआ सट्टेबाजी प्रेमी हिललाईन पुलिस निरीक्षक एम के खंडारे से जनजीवन त्रस्त, साहब हफ्ता लेकर मस्त!!

हिललाईन पुलिस स्टेशन की देखरेख में चल रहे हैं अवैध धंधे, जुआ, मटका, सट्टा, नकली शराब!!

हो रही वारदातों के लिए खुद पुलिस प्रशासन जिम्मेवार है, कभी नशा तो जुए में हार है कारण!! 

उल्हासनगर : उल्हासनगर हिल लाईन पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत आने वाले परिक्षेत्र में जुआघर, हाथभट्टी शराब, मैच सट्टेबाजी के अलावा अनेकों अवैध धंधे चल रहे हैं। इन अवैध धंधो से पुलिस करती है मोटी कमाई इसलिए अनेकों शिकायतों के बाद भी नहीं करती कार्यवाही।
              सहायक आयुक्त वीएस नरले 
             वरिष्ठ निरीक्षक एम के खंडारे 

उल्हासनगर-५, राशन ऑफिस के सामने रायगढ़ मित्र मंडल शिवसेना शाखा के बगल में रूपेश नामक व्यक्ति का बड़े पैमाने पर २४ घंटे जुआ चल रहा है। पुलिस स्टेशन के इतने नजदीक है की हफ्ता लेने के लिए फोन करने के बजाय जोर से आवाज लगाने पर रुपेश वहां पहुंच जाता है। इसी तरह मच्छी मार्केट के पास, मेट्रो बार के पीछे शब्बीर का जुआ अड्डा है। अमित टिकम के अलावा वेलकम गेट के पास पाटिल का जुआघर है। इन सभी जुआघरों में अनेकों प्रकार के जुए चलते हैं। जैसे ऑन लाईन, चकरी, पिंग पौंग (बालगेम), विडियो गेम, मटका अकड़ा, मैच फिक्सिंग जैसे अन्य प्रकार का जुआ चलता है।
   आयुक्त जयजीत सिंह, उपायुक्त प्रशान्त मोहिते 

यह जुआ पुलिस प्रशासन की देखरेख में चल रहा है। ऐसा यहां के लोगों का मानना है। इन जुआ अड्डों के चलते रात के समय में बड़ी बड़ी वारदातें होती हैं। कत्ल, चोरी डकैती, छिनौती आदि यह अवैध धंधा पिछले कई सालों से बिंदास चल रहा है, इस तरह शहर में बढ़ती वारदातों के लिए जिम्मेदार खुद पुलिस प्रशासन है। लॉकडाऊन हो या और कोई आपदा विपदा यह धंधा खुलेआम चल रहा है। यह जुए का धंधा देर रात तक या युं कहें २४ घंटे चलता है।अब ऐसे में क्या पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह इन जुए के अड्डों पर कोई कार्रवाई करेंगे या फिर इसी तरह चलता रहेगा। यह प्रश्न अब पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ