ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

लगातार बरसात से आम जनजीवन प्रभावित, जगह जगह जल जमाव बाढ़ जैसे हालात, भूस्खलन ने ली कई जानें!!

महाराष्ट्र में बरसात बनी मुसीबत: अब तक 47 की मौत, कई लापता, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ठाकरे ने किया मुआवजे का ऐलान। मुंबई चेंबूर का भारत नगर इलाके में मिट्टी में फंसे लोग 

एनडीआरएफ के साथ सेना और नौसेना की टीमें तैनात

मुंबई: पिछले एक सप्ताह से हो रही लगातार बरसात ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों को जलमग्न कर दिया, जिसके कारण कई हादसे भी हुए जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। शुक्रवार को राज्य के तटीय इलाके रायगढ़ में भूस्खलन के कारण 47 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी मृतकों के परिजनों के लिए क्रमशः दो दो लाख और पांच पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। बता दें कि मुंबई से करीब 160 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले में महाड तहसील के तलाई गांव में भूस्खलन वाली जगह से अब तक 47 शव बरामद किए जा चुके हैं।स्थानीय लोगों ने मलबे के नीचे और लोगों के फंसे होने की आशंका है। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की टीम महाड पहुंच चुकी है। राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। दूसरी टीम के जल्द पहुंचने की संभावना है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ टीमों के अलावा सेना को भी रेस्क्यू में लगाया गया है।
महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई, चेंबूर के भारत नगर इलाके में भूस्खलन की घटना घटी। इसी तरह मुंबई में ही विक्रोली में भी भूस्खलन हुआ। जहाँ कई लोगों की जान चली गई। सारे महाराष्ट्र में अनेकों जगहों से भूस्खलन और घरों में पानी भरने की घटनाएं आती रही, कई जगह सड़कें बह गयी तो कसारा घाट में रेल पटरियों पर मिट्टी और पत्थरों के गिरने से घंटो लंबी दूरी की ट्रेनों की आवाजाही ठप्प रही। वहीं कोंकण रेलवे पर कई जगहों पर मिट्टी के दरक कर गिरने की खबर है।
- उप मुख्यमंत्री पवार ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य में बाढ़ से बिगड़ते हालात पर शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा की। अजित पवार के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री ने राहत एवं बचाव अभियानों में रक्षा बलों की मदद का आश्वासन दिया है। सेना और नौसेना की टीमें राज्य में पहले ही तैनात कर दी गई हैं। बयान में कहा गया कि महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास सचिव असीम गुप्ता को रक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला संरक्षण मंत्रियों तथा स्थानीय प्रतिनिधियों से बाढ़ प्रभावित जिलों में जाने को कहा गया है। रायगढ़ की पालक मंत्री अदिति तटकरे तथा रत्नागिरी के पालक मंत्री अनिल परब से अपने क्षेत्रों में मौजूद रहने और राहत तथा बचाव अभियानों की निगरानी करने को कहा गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ