ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

डोम्बिवली की मानपाड़ा पुलिस ने उल्हासनगर के पैराडाइज डांसबार पर मारा छापा मिलीं दर्जनों बारबालाएं!

खुश खबर, खुश खबर, खुश खबर!
सेंट्रल पुलिस स्टेशन के व.नि.सुधाकर सुराडकर ने खुलवाया डांसबार, मानपाड़ा पुलिस ने मारा छापा!! 

उल्हासनगर संवाददाता
अग्निपर्व टाइम्स की खबर का असर ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर के सेंट्रल पुलिस स्टेशन हद में चल रहे अवैध डांसबार पर डोम्बिवली मानपाड़ा पुलिस ने मारा छापा! सेन्ट्रल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सुधाकर सुराडकर ने अपने हद में आने वाले सभी डांसबारों को चलाने की इजाजत दे दी थी परंतु डोम्बिवली मानपाड़ा पुलिस ने पैराडाइज बार पर मारा छापा मिली 50/60 बार बाला। मैनेजर और कर्मचारियों पर मामला दर्ज।   पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह उपायुक्त प्रशांत मोहिते 

उल्हासनगर शहर में राशन, सब्जी व फल की दुकानों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल के साथ, सुबह 7 बजे से 4 बजे दोपहर तक खोलने की इजाजत है। मास्क न लगाने पर दंड भरना पड़ता है। जबकि डांसबार रात दो बजे तक चलते हैं, वहां मास्क और शारीरिक दूरी का कोई ख्याल नहीं रखा जाता। नोटों को मुख में पकड़कर नाचने वालियों के मुख में थमाया जाता है। जिससे राष्ट्रीय मुद्रा के साथ महात्मा गांधी की तस्वीर छपी होने से, गांधी का अपमान होता है ऐसी खबर अग्निपर्व टाइम्स ने अपने पोर्टल पर लीखा था।
जिसके बाद बीती रात उल्हासनगर 17 सेक्सन पेट्रोल पंप के बगल पैराडाइज डांसबार पर छापा मारा जहाँ उनको 50/60 बारबालाएं मिली। इस कार्यवाही के चलते आज कई डांसबार बंद हैं। लोगों में चर्चा है इस कार्यवाही से शर्मिंदा होकर उल्हासनगर जोन 4 के डीसीपी प्रशांत मोहिते और मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सुधाकर सुराडकर को अपना मुंह छिपाते नहीं बन रहा है। किसी अनहोनी से बचने के लिए, पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह ने दोनों पर सीआडी को पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ