ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

बहू के मुख पर थूक दिया शिवसेना पदाधिकारी ने, फिर भी मामला दर्ज नहीं किया पुलिस ने!!

शिवसेना पदाधिकारी ने अपनी बहू के मूख पर थूका इस विवाद में भाजपा MLA भी कूदे

इस समय सोशल मीडिया पर एक व्हिडिओ जोरशोर से व्हायरल हो रहा है। जिसमें शिवसेना पदाधिकारी एकनाथ पाटील अपनी बहू के मुख पर थुक रहे हैं। 

कल्याण, 30 मई: आजकल सोशल मीडिया पर एक व्हिडिओ जोर शोर से व्हायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ती महिला के मुख पर थुकते हुए दिखाई दे रहा है। संबंधित विडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ती शिवसेना पदाधिकारी एकनाथ पाटील है और वह अपनी बहू के मुख पर थुकते हुए दिखाई दे रहा है। इस प्रकरण में बहू ने अपने ससुर पर कारवाई करने की मांग की है। इस कारण कल्याण ग्रामीण के पूर्व शिवसेना तालुका प्रमुख व विधानसभा संगठक एकनाथ पाटील विवादों के घेरे में फंस गये हैं। परंतु  पाटिल ने इस बात को सीरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि संबंधित विडियो बहुत पूराना है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए भाजपा पदाधिकारियों द्वारा मेरे विरुद्ध रची हुई एक साजिश है। भाजपा द्वारा किए गए आरोप में कोई तथ्य नहीं है। परंतु पीड़ित बहू के भाजपा विधायक से मदद मांगने के बाद प्रकरण ने फिर एक नया मोड़ ले लिया। अब बहू और ससूर के विवाद में भाजपा आमदार रविंद्र चव्हाण भी कूद पड़े हैं और ससूर के ऊपर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

शिवसेना पदाधिकारी एकनाथ पाटील कल्याण ग्रामीण परिसर के भोपर गांव में रहते हैं, हर्षदा पाटील उनकी बहू हैं। हर्षदा पाटिल ने बताया एकनाथ पाटील रोज मुझसे मारपीट और गाली गलौज करते हैं। शिकायत के बाद भी इस प्रकरण में शिवसेना पदाधिकारी एकनाथ पाटील पर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। हर्षदा पाटिल ने आगे कहा कि वे पुलिस में भी गई पर उन्हें वहाँ भी न्याय नहीं मिला वहाँ भी पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज करने को पुलिस तैयार नहीं, इसलिए मुझे मजबूर होकर मदत के लिए भाजपा आमदार रविंद्र चव्हाण के पास जाना पड़ा ऐसा हर्षदा ने कहा। तो वंही पाटिल ने कहा मेरी बहू से मेरा कोई विवाद नहीं है। संबंधित विडियो पुराना होने के नाते मेरे ऊपर लगाये गये सभी आरोप बे बुनियाद है। इस प्रकरण में भाजपा मुझे फंसाने का प्रयत्न कर रही है इस तरह का आरोप एकनाथ पाटील ने भाजपा पर लगाया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ