कल्याण. कल्याण-भिवंडी और आसपास के परिसर के नागरिकों के लिए आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले दुर्गाडी खाड़ी पर बनाए गए नए पुल के एक रास्ते का काम पूर्ण हो गया है तथा सोमवार 31 मई की शाम 5 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस पुल का ऑनलाइन विडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा लोकार्पण कर जनता के आवागमन के लिए खोलेंगे। बतादें इस पुल का भूमी पूजन दो साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणविस द्वारा किया गया था। काम धीमी गति से चल रहा था, यातायात समस्या बढ़ती जा रही थी। जाम से जनता परेशान थी यह देखकर भाजपा जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे, नागपुर अधिवेशन जाकर मुख्यमंत्री से मिले और ठेकेदार सुप्रीम कंपनी पर कार्यवाही करने के लिए दबाव बनाया। जिससे काम जल्द पूरा हो और लोगों को यातायात की समस्या से निजात मिल सके।
वर्तमान मुुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उद्घाटन करेंगे
वर्तमान मुुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उद्घाटन करेंगे
उपस्थित अधिकारियों के साथ शिवसेना विधायक विश्वनाथ भोईर ने उद्घाटन कार्यक्रम की रूपरेखा तथा यातायात की व्यवस्था के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को काफी दिनों से इस पुल के पूर्ण होने की प्रतीक्षा थी। मैं खुद इस पुल के कार्यों की निगरानी कर रहा था। पालक मंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा भी इस पुल के निर्माण पर लगातार नजर रखी गई थी। कार्यों की प्रगति की जानकारी ली जा रही थी।
भाजपा अध्ययक्ष दयानंद चोरघे जिन्हें निर्माण पूरा कराने की चिंता थी।
भाजपा अध्ययक्ष दयानंद चोरघे जिन्हें निर्माण पूरा कराने की चिंता थी।
इस पुल के एक मार्ग के खुल जाने से कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, भिवंडी एवं आसपास क्षेत्रों के नागरिकों को काफी हद तक यातायात जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 31 मई की शाम 5 बजे मुख्यमंत्री द्वारा इस पुल के एक तरफ के मार्ग का उद्घाटन ऑनलाइन किया जाएगा तथा इस अवसर पर ठाणे जिला के पालक और नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे व शहर के समस्त प्रतिनिधि दुर्गाणी पुल पर उपस्थित रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ