ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

उल्हासनगर के नेहरू चौक स्थित जय अंबिका पान शाप पर ठाणे अन्न औषधि प्रशासन का छापा, दुकान सील।

नेहरू चौक पर गुटखा बेचते पकड़ाया दुकान हुयी सील!

उल्हासनगर कैम्प क्रमांक 2 के नेहरू चौक स्थित जय अंबिका पान शाप पर ठाणे अन्न औषधि प्रशासन महिला अधिकारी वीरकायदे ने तलाशी के दौरान पाया 2 हजार 1 सौ 47 रुपये का प्रतिबंधित गुटखा दुकान हुयी सील।

उल्हासनगर शहर के गली-गली में बिक रहे प्रतिबंधित गुटखे से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जहाँ एक ओर प्रचार माध्यमों से लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है कि तंबाकू व तम्बाकू जनीत पदार्थों के खाने से कर्क रोग और मूहँ का कैंसर होता है वहीं गुटखा और तम्बाकू जनीत पदार्थों की विक्री में बढ़ोतरी हो रही है। इसीलिए महाराष्ट्र सरकार ने सभी तरह के गुटखे पर प्रतिबंध लगा दिया है। फिर भी पुलिस प्रशासन और अन्न औषधि प्रशासन के लोगों को हर महीने कुछ चाय पानी का खर्च देकर गुटखा गली गली में चौगुने दाम पर बेचा जाता है। यह देखकर नव निर्माण जनहित सामाजिक संस्था ने ठाणे स्थित अन्न व औषधि प्रशासन विभाग से लिखित शिकायत की थी। संस्था की शिकायत पर 2 मार्च 2021 को, संस्था के लोगों के साथ अन्न व औषधि प्रशासन अधिकारी विरकायदे ने पुलिस संरक्षण में जय अंबिका पान शाप पर छापा मारा जहाँ उन्हें प्रतिबंधित गुटखा मिला जिसकी किमत 2 हजार 1 सौ 47 रुपये थी। दुकान में प्रतिबंधित गुटखा मिलनेे के कारण दुकान मालिक मनोज सितलदास समतानी पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और दुकान को सील कर दिया। आगे की जांच पुलिस कर रहे है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ