ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

एक और शिवसैनिक तथा पुर्व नगरसेवक ने शिवसेना को किया जय महाराष्ट्र।

उल्हासनगर में शिवसेना छोड़ कर जाने वालों का सिलसिला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पुर्न नगरसेवक प्रधान धर्माजी पाटिल ने भी शिवसेना से किया किनारा।
राज्यमंत्री बच्चुभाऊ कड़ू प्रधान धर्माजी पाटिल को पुष्पगुच्छ देकर पार्टी में शामिल करते हुए। 

उल्हासनगर शहर शिवसेना में जैसे भगदड़ मची हुई हो इस प्रकार लोग शिवसेना से किनारा कर रहे हैं। उल्हासनगर महानगर पालिका में दस वर्षों तक नगरसेवक रहे प्रधान धर्माजी पाटिल ने भी शिवसेना से किया किनारा और जन प्रहार पार्टी में शामिल हो गये। उनको उल्हासनगर शहर जिला का प्रमुख बनाया गया है। प्रधान उल्हासनगर के कैम्प क्रमांक 5 में रहते हैं और इनकी यहां के लोगों में काफी पकड़ है। उल्हासनगर कि सरहद पर स्थित अम्बरनाथ शिवमंदिर पर हर महाशिवरात्रि को बड़ा कार्यक्रम करते हैं जिसमें उल्हासनगर और आसपास के शहरों से हजारों लोग सामिल होते हैं। धर्माजी पाटिल को 2017 में हुए मनपा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था जिससे नाराज होकर पाटिल ने शिवसेना छोड़ दी। इनके पार्टी छोड़ने से शिवसेना को गहरा झटका लगा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ