ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

कल्याण की सुनिधि इंटरप्राइजेज ने बनाया खास तरह का जड़ी बूटी वाला मास्क।

भारत देश में जरूरत पड़ने पर जनता की सहायता के लिए और देश की जरूरत पूरी करने के लिए देश के कोने से लोग खड़े हो जाते हैं। देश बिदेश में फैली महामारी कोरोना से लोग परेशान हैं, सरकार ने मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।                                                                                                 बहुत देर तक सादे कपड़े का मास्क लगाने से लोग ऊब जाते हैं, यही नहीं पसीना होने पर(संक्रमण) फंगल इन्फेक्शन होने की संभावना रहती है। इन सबसे बचाने के लिए सरकारी मानकों के आधार पर( डिजाइन) किया हुआ रोगप्रतिकारक मास्क सुनिधि इंटरप्राइजेज ने बनाया है। इस मास्क में खस नामक एक जड़ी (जंगलों में मिलने वाली एक तरह की घास) डालकर खास तरह से बनाया जाता है, इस जड़ी से एक भीनी-भीनी महक आती है यह महक हमारे फेफड़ों में जाकर उन्हें मजबूती प्रदान करती है। और प्रदूषण से भी बचाव करती है, इस मास्क के इस्तेमाल से आप तनाव मुक्त रहते हैं। जिससे रात को नींद बढिया आती है और इंसोमेनिया जैसी बिमारी से बचाव होता है। यह मास्क चार से छह महीने चलता है। यह मास्क जनमानस के लिए बहुत बढ़िया ही नहीं स्वास्थ्यवर्धक भी है। इस खास मास्क की निर्माता कंपनी सुनिधि इंटरप्राइजेज ने मेक इन इंडिया के तहत यह मास्क बनाया गया है। सुनिधि इंटरप्राइजेज के संचालक सिद्देश नाईक ने कहा कि हमने पूरी तरह से शोध कर यह मास्क बनाया है। मास्क में इस्तेमाल की जाने वाली खस को ढूंढ कर लाने वाले किसानों और आदिवासियों को कमाई का एक जरिया मिलेगा जिससे उनको जीविकोपार्जन में सहायता होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ