योगेश शिंदे
उल्हासनगर : उल्हासनगर के विठ्ठलवाड़ी व मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में 14 वर्षों से घूम फिर कर अनेको वरि. निरीक्षकों के कलेक्टर रहे, उपायुक्त डा.सुधाकर पाठारे के कलेक्टर योगेश शिंदे का तबादला कल्याण, परिमंडल तीन के बाजार पेठ पुलिस स्टेशन में हुआ है परंतु जाने को तैयार नहीं, ठिया जमाये हुए हैं सेंटर पुलिस स्टेशन में? इसी तरह विठ्ठलवाड़ी पुलिसस्टेशन के समीर गायकवाड़ की बदली ठाणे ट्राफिक पुलिस विभाग में हुई है। इनके पास भी रुपयों की कोई कमी नहीं है। अपेक्षा से ज्यादा दे सकते हैं, बदली रद्द किजिएगा।
परिमंडल-4, उपायुक्त और मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन इंचार्ज शंकर अवताडे के कलेक्टर (वसूलीबाज) योगेश शिंदे अपनी नियुक्ति के नियमित कार्यकाल मध्यवर्ती थाने में पूरा कर चुके हैं। उल्हासनगर के विठ्ठलवाड़ी और मध्यवर्ती पुलिसस्टेशन मिलाकर करीब चौदह वर्षों से तैनात हैं।अब फिर विठ्ठलवाड़ी पुलिसस्टेशन की फरमाइश है, जिसके लिए मूहँ मांगी रकम भी देने को तैयार हैं। शायद कोई मजबूत दलाल नहीं मिल रहा है, उसकी तलाश में हैं। सूत्रों ने बताया पाठारे साहब शिंदे के लिए तिकड़म लगा रहे हैं। परंतु क्या करें उनकी ही जांच शुरू हो गई है। इसीलिए जबरन उनको मेडिकल लीव (बीमारी की छुट्टी) पर भेजा गया है। अगर कलेक्टर योगेश शिंदे के चल-अचल संपत्ति की जांच की जाय तो करोड़ों की संपत्ति मिलेगी, बदलापुर में लक्जरी फ्लैट, लक्जरी कार के साथ ही मूलगांव, जलगांव में बंगला व कई एकड़ खेती और न जाने क्या-क्या? हमाम में जब सब नंगे हैं तो जांच करायेगा कौन?

1 टिप्पणियाँ
Keep it going best of luck
जवाब देंहटाएं