ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

उल्हासनगर महापालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार कब रुकेगा? क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई नेता बोलेगा?

कब रुकेगा उल्हासनगर में अवैध निर्माणों का व्यापार ?
जो आयुक्त आता है वह भी उसी भ्रष्टाचार में रच बस जाता है।

     आयुक्त अजीज शेख 

अपटा निज संवाददाता
उल्हासनगर : ठाणे जिले की उल्हासनगर महानगर पालिका पूरे महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार में अव्वल क्रमांक पर है। यहाँ के नेताओं का मुख्य व्यवसाय अवैध निर्माण है। अवैध निर्माणों से सिर्फ आम जनता का नुकसान है। बाकी नेता, अभिनेता, अधिकारी व कर्मचारी कमाकर लाल पीले हो रहे हैं। आयुक्त अजीज शेख के पदभार संभालने के बाद हफ्ते भर अवैध निर्माण कम हुआ था। क्योंकि शिवसेना विभाजन के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के उल्हासनगर, गोलमैदान स्थित कार्यालय पर उद्धव ठाकरे शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया गया था। उस पथराव के प्रणेता अवैध बांधकाम व्यवसायी थे। उनके अवैध निर्माणों को तोड़कर नुकसान पहुंचाने के लिए अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की गई थी। उसके बाद से कैम्प क्रमांक-1, से 5 तक अवैध निर्माण जोरों से जारी है। जबकि शहर का घनत्व बढ़ने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। शहर का तापमान बढ़ रहा है। अवैध व गैरकानूनी निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

उल्हासनगर - 1, में बिना प्लान के गैरकानूनी आरसीसी पद्धति के अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आ गई है। पैनल क्र.- 2, चरणदास चौक पर 5, निष्पाप लोगों की बली लेनेवाले मोहिनी अपार्टमेंट के सामने व बेवस चौक के अलावा, पैनल क्र.-1, कपिल मेडिकल स्टोर के बगल कमला नेहरू नगर व पैनल क्र.- 3 बिर्लागेट अंबिका अपार्टमेंट के सामने अवैध आरसीसी पद्धति द्वारा बांधकाम शुरू है। इसी तरह कैंप क्र. -5 में बिना सनद व बिना वैध प्लान के समस्त नियम व कायदा कानून का उल्लंघन किया जा रहा 2 मंजिला R.C.C.दुकान का निर्माणकार्य शुरू है। प्रभाग समिती-4 के सहा.आयुक्त, बीट निरीक्षक व मुकादम अवैध बांधकाम को आशीर्वाद दे रहे हैं। एक ओर आए दिन शहर में अवैध ढंग से बनी इमारतों के स्लैब गिर रहें हैं। पीड़ितों को रहने की जगह और मृतकों के आश्रितों को मुआवजा तक नहीं मिल रहा है। फिर भी अवैध बांधकाम जोरशोर से चल रहे हैं। रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बिना प्लान R.C.C टियरगाटर (१) जय भोले किराणा स्टोर के बगल बैरेक नं. 2046 सेक्शन 36 उल्हासनगर-5, ठेकेदार मुकेश केबल वाला (2) बैरेक नं. 2046 जय दुर्गा किराणा स्टोर के बगल अवैध बांधकाम चालु हैं। इनका कहना है कोई भी आए उससे कहना शामसिंह साहब ने कहा है मेरे से आकर मीलें। उ.म.पा आयुक्त अजीज शेख और उपायुक्त ज़मीर लेगंरेकर क्या इस तरह से चल रहे अवैध R.C.C बांधकाम पर तोडक कार्यवाही करके ठेकेदार और मालिक पर महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम 397 (अ) कलम 260, 261, 264, 267/ 478 के तहत एम.आर.टी.पी. की धारा 52/54 अनुसार कार्यवाही करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ