उल्हासनगर के जुए अड्डे पर ठाणे और भिवंडी क्राइम ब्रांच का छापा, पुलिस ने अपना रवैया दिखाया 5 पर मामला दर्ज बाकियों को छोड़ा।
उल्हासनगर : ठाणे आयुक्तालय, उल्हासनगर क्षेत्र के विठ्ठलवाडी पुलिस स्टेशन की हद के कैम्प-4 के उल्हासनगर स्टेशन पूर्व (East) स्थित आकाश कॉम्प्लेक्स पार्किंग में चल रहे बड़े पैमाने पर जुए अड्डे पर ठाणे गुनाह अन्वेषण शाखा और भिवंडी पुलिस ने मिलकर मारा छापा। चालक और जुआरी मिलाकर 45 से 50 लोगों में से पुलिस ने चुनकर सिर्फ 5 लोगों पर मामला दर्ज कर उल्हासनगर के चोपड़ा कोर्ट में हाजिर किया जहाँ उनको जमानत मिल गयी।
उल्हासनगर पूर्व आकाश कांप्लेक्स नामक पार्किंग के तलमंजिल में २७ तासपत्ता द्वारा 1 रुपया, 2 रुपया, पांच रुपया व दस रुपया पांइट अनुसार जुआ चल रहा था। ऊपर पहली मंजिल पर बड़े पैमाने पर आनलाईन रोलेट चकरी, विडियो गेम, पिंगपोंग बालगेम, अंदरबाहर पत्ता, मटका जैसे और कई अन्य प्रकार का जुआ चल रहा था। जहाँ 2 नवंबर 2022 की रात 9-10 बजे के बीच ठाणे गुनाह अन्वेषण शाखा और भिवंडी पुलिस की एक टोली ने मिलकर 10-12 पुलिसकर्मियों के साथ छापा मारा। जहाँ खेलने खिलाने वाले, अड्डा चलाने वालों के साथ ही काम करने वाले कर्मी भी मौजूद थे। कुल मिलाकर 50-60 लोग रहे होंगे। छापे के दौरान पकड़े गये शहर के कुछ कथित बड़े उद्योगपतियों को उसी समय पिछले दरवाजे से छोड़ दिया गया। पुलिस ने वहाँ मौजूद 60 लोगों में से सिर्फ 5 लोगों पर ही मामला दर्ज किया। जिन्हें आज उल्हासनगर न्यायालय के सामने हाजिर किया गया। जहां उनको आज जमानत मिल गई। अब सवाल यह उठता है कि छापे के दरम्यान वहाँ मौजूद 50 से 60 लोगों के साथ ही बड़े पैमाने पर रोलेट आनलाईन गेम की मशीन, कम्प्यूटर के अलावा और कई जुआघर चलाने वाला साजो-सामान था। वह सामान और रोलेट खेलते हुए 10 -12 लोगों को हिरासत में लेकर सामान के साथ पुलिस टोली देर रात स्थानिय विठ्ठलवाडी पुलिस स्टेशन पहुंची। पर मामला दर्ज करने से पहले ही सांठ-गांठ कर सभी साजो-सामान और पकड़े गये लोगों को छोड़ दिया। सिर्फ 5 लोगों पर मामला दर्ज किया और उन्हें आज अदालत ने छोड़ दिया।
ठाणे गुन्हा अन्वेषण और भिवंडी पुलिस की टोली ने छापेमारी कर यह साबित कर दिया कि उल्हासनगर जोन-4 के पुलिस उपायुक्त लापरवाह हैं या फिर हर महीने हफ्ता लेकर आंखें मूंदे हुए हैं। जो जानकारी ठाणे गुन्हा अन्वेषण शाखा के पास है वह जानकारी स्थानीय विठ्ठलवाडी पुलिस के पास क्यों नहीं है या फिर डीसीपी प्रशांत मोहिते के वसूलीबाज शिंदे ने विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक के बांध रखे हैं हाथ?
मजे की बात यह है कि स्थानिय पुलिस को बिना साथ लिए और बिना जानकारी दिये ठाणे और भिवंडी से पूलिस आकर उल्हासनगर में छापा मार रही है और वह भी सांठ-गांठ कर रही है। आखिर किस दबाव के चलते पुलिस कथित बड़े-बड़े उद्योगपतियों और अवैध धंधा चलाने वालों को छोड़ देती है और सिर्फ गरीब काम करने वालों पर कार्यवाही करती है। अब ऐसे में क्या स्थानिय विठ्ठलवाडी पुलिसस्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गायकवाड़ पर सांठगांठ कर अवैध जुआघर चलाने का मामला दर्ज होगा? क्या उनपर कोई कार्यवाही होगी? क्या पुलिस प्रशासन चल रहे इस अवैध जुआघर को कभी कायमस्वरूपी बंद करवा पायेगी? यह एक विचारणीय प्रश्न है। या फिर इसी तरह से चलता रहेगा अवैध धंधा?
जुआघर पर कार्यवाही के दौरान ठाणे क्राइम ब्रांच के चौधरी नामक अधिकारी ने बहुत ही अच्छा कार्य करते हुए वहां उपस्थित एक व्यक्ति को कहा तेरी माॅ चो.. दुंगा, तुझे ऐसे केस में फंसाउंगा की तु सारी जिन्दगी याद करेगा। इस तरह की धमकी और गाली की पुरी तरह से जांच पड़ताल कर चौधरी को निलंबित कर उस पर मामला दर्ज करने की मांग वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पत्र देकर मांग की जाएगी। सभी कार्यवाही का विडियो, मौजूद हैं किसको कब कहाँ कैसे छोड़ा कितने लोग छापे के वक्त मौजूद थे। क्या क्या सामान ज़ब्त किया था और भी कई चीजें हैं जिसे जल्द ही ठाणे पुलिस आयुक्त के सामने रखा जाएगा और सांठ-गांठ वाली कार्यवाही करने वाले सभी पुलिस कर्मियों की जांच कर कार्यवाही की मांग की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ