उल्हासनगर में बालासाहबांची शिवसेना पक्ष पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति।
निज संवाददाता
उल्हासनगर : शिवसेना पार्टी से टूट के निकले एकनाथ शिंदे गट ने अपने दल का नाम बालासाहबांची शिवसेना पक्ष रखा है। 10 नवंबर 2022 को बालासाहबांची शिवसेना के उल्हासनगर शहर जिला पदाधिकारियों की हुई घोषणा।
उल्हासनगर शहर मनपा क्षेत्र को दो भागों में विभाजित कर कैम्प क्रमांक 1,2, और 3, का शहर प्रमुख वरिष्ठ नेता व उमनपा में छह बार नगरसेवक रहे राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) को बनाया गया है। तो वहीं उल्हासनगर कैम्प क्रमांक 4 व 5, का प्रमुख पूर्व नगरसेवक रमेश चव्हाण को बनाया गया है। नाना बागुल को उल्हासनगर विधानसभा संगठक और चार उपशहर प्रमुख नंदू भोईर, कुलवंत सिंह सहोता (बिट्टू ) जयकुमार केणी, विजय पाटील के साथ ही चार उपशहर संगठक भी बनाया गया है जिसमें प्रमुख हैं अरुण आशान, कृष्णा पुजारी, गजानन बामणकर व अंकुश म्हस्के का नाम शामिल है। महिला शहर संगठक का पद मनीषा भानुशाली को दिया गया है। नियुक्तियों के बाद सभी पदाधिकारी व साथ आये कार्यकर्ता पहले उल्हासनगर कैम्प क्रमांक 3 शिवाजी चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वहाँ से लौटकर चोपड़ा कोर्ट के पास स्थित डाक्टर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने कार्यों की शुरुआत की।
भुल्लर महाराज के घर में बालासाहबांची शिवसेना के दो पद आये। महाराज के बड़े सुपुत्र हरजिंदर सिंह भुल्लर को बालासाहबांची शिवसेना कल्याण जिला युवासेना का सचिव बनाया गया है। इस तरह बहुप्रतीक्षित बालासाहबांची शिवसेना के पदाधिकारियों की घोषणा हो गयी। भुल्लर महाराज के घर के सामने मिठाई बांटी गयी और ढोल तासे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नाचकर तो वहीं शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पटाखों की लड़ियां लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
0 टिप्पणियाँ