ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

गुटखा माफिया सुरज (सूजी) पर हुई कार्रवाई तो कन्हैया गुरबानी की क्यों नहीं बारी आयी?

उल्हासनगर पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा 7 लाख 67 हजार का गुटखा, दो आरोपी गिरफ्तार !! 
   पुलिस की गिरफ्त में बच्चन व सुरज उर्फ सूजी 

उल्हासनगर : उल्हासनगर-२, व्हाइट हाउस के पास दो लोगों को प्रतिबंधित गुटखा तस्करी कर गोदाम में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है और छापे के दौरान करीब 7 लाख 67 हजार रुपयों का कई प्रकार का गुटखा जप्त किया है। वहीं पास ही गुटखे का थोक व खुदरा व्यापारी, कन्हैया गुरबानी की दुकान है जहाँ धड़ल्ले से बिक रहा है गुटखा!
मिली जानकारी अनुसार 20 जुलाई 2021 से एक वर्ष के लिए गुटखा पान मसाला तथा सुगंधित तम्बाकू जनित पदार्थों के उत्पादन, भंडारण और परिवहन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। यह पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है यह ज्ञात होते हुए बैरेक 554, उल्हासनगर कैम्प क्र.2, व्हाइट हाउस व नारायण वाचनालय के बगल में अवैध रुप से भंडारण करनेवाले सुरज (सूजी) प्राणलाल व बच्चन प्राणलाल कुकरेजा पर गुनाह दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आगे की जांच उपनिरीक्षक समाधान हिरे कर रहे हैं।     कन्हैया गुरबानी 

महाराष्ट्र में गुटखा प्रतिबंधित होने के बावजूद जगह जगह लटकाकर खुलेआम बेचा जा रहा है। पुलिस को इन अवैध गुटखा कारोबारियों से हर महीने एक मोटी रकम हफ्ते के रुप में मिलती है, हफ्ता पहुंचाने में आना कानी करने वाले पर होती है कार्रवाई यह जगविदित है। वर्ना सुंदरी अपार्टमेंट के पास स्थित कन्हैया गुरबानी की वाहे गुरू नामक आइसक्रीम जनरल सामानों की दुकान पर छापा क्यों नहीं पड़ा जो 2 सौ मिटर के दायरे में है? इस दुकान पर फलक आइसक्रीम जनरल स्टोर का लगा हुआ है, परंतु बिकता है प्रतिबंधित गुटखा दुकान के पीछे ही अवैध टियर गाटर मकान है जिसमें उपर से नीचे तक तरह तरह का गुटखा भरा रहता है। गुटखे की अवैध व काली कमाई से कन्हैया ने 80 लाख रुपये देकर इमारत का पूरा मंजिला खरीदा है, इस खरीदारी में 75 से 80% रुपया ब्लैक में दिया है ऐसी जानकारी मिली है। बिना लेखाजोखा के कालेधन के रुप में रुपया लेना और देना दोनों गुनाह है, इसकी भी जांच की जानी चाहिए।

इमारत बैरेक नंबर 340, रुम नंबर-1, सोनार गली के पास प्रभाग समिति-2 में बनी है।आयकर व जीएसटी विभाग को जांच कर कालेधन को सफेद करना चाहिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ