यातायात विभाग के वार्डन शुभम मिश्रा ने दिया मानवता का परिचय, लोग कर रहे हैं वाहवाही
कमलेश दुबे
कल्याण: जयराज नायडू अपनी अक्टिवा क्रमांक MH 05 DY 7470 दो चक्का वाहन से आ रहे थे, शहाड के पास अचानक स्पीड ब्रेकर पर उनका दो चक्का वाहन फिसल गया। वाहन का वेग तेज होने के कारण वे 10 से 15 फूट घसिटते चले गये। नायडू के सर और चेहरे पर मार लगने के कारण उनकी नाक से रक्तस्राव सुरू हो गया जिससे उनकी हालत अधिक चिंताजनक हो गयी।
दुर्घटनास्थल पर बहुत सारे लोग तमाशबीन बने खड़े रहे परंतु भीड़ देखकर कल्याण यातायात विभाग में ट्रॅफिक वॉर्डन कर्तव्य निर्वहन करने वाले सुभम मिश्रा ने किसी भी बात की परवाह न करते हुए नायडू को अपने कंधे पर उठाया और रुक्मिणीबाई अस्पताल की ओर दौड़ लगा दी, अस्पताल में दाखिल कराकर डाक्टरों से उपचार शुरू करने की विनती कर, दुर्घटनाग्रस्त के परिवार को फोन द्वारा संपर्क कर बेटे को सुचित कर बुला लिया।
अस्पताल पहुंचने की जरा सी भी देरी नायडू की जान पर बन आती, परंतु ट्रॅफिक वॉर्डन शुभम मिश्रा द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए गये फैसले ने नायडू का जीवन बचा लिया। इस साहसिक कार्य के लिए नायडू परिवार के साथ ही कल्याण यातायात विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक महेश तरडे और सहायक पुलिस उपायुक्त धर्माधिकारी ने शुभम मिश्रा के इस प्रसंशनीय कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा मिश्रा द्वारा दिखाई गई मानवता से तमाशबीन बने लोगों को मानव में ही भगवान है यह दिखाई देगा और यातायात विभाग का नाम भी बढाया है। इस प्रकार की चर्चा शहर के लोगों में है।
अग्निपर्व टाइम्स मुख्य संपादक
कमलेश दुबे :- 8208854778
2 टिप्पणियाँ
भगवान शुभम मिश्रा जी को बल और बुद्धि प्रदान करें जिससे वह इसी तरह से सेवा करते रहें यही कामना है ।।धन्यवाद ।।
जवाब देंहटाएंNIEC BRO,
जवाब देंहटाएं