ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

उल्हासनगर पुलिस स्टेशन का सचिन शिंदे बना सचिन वझे! पैसे न मिलने पर तोड़ देता है दांत!!

उपनिरीक्षक सचिन शिंदे पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराने के लिए, आने वालों के तोड़ देते हैं दांत!!
    उल्हासनगर का बाजे उपनिरीक्षक सचिन शिंदे 

उल्हासनगर: उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में चोरी और धमकी का मामला दर्ज कराने पहुंचे अनिल वलेचा को कान के नीचे ऐसा चार पांच झापड़ पड़ा की उन्हें अस्थि विशेषज्ञ का सहारा लेना पड़ा! उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत उपनिरीक्षक सचिन शिंदे बहुत ही काबिल अफसर हैं बस कहीं से उन्हें लाख दो लाख मिल जाना चाहिए।          पहला राजूशेरा और प्रकाश माखीजा 

उल्हासनगर एक नंबर पुलिस स्टेशन हमेशा विवादों में रहता है। इस पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस उप निरीक्षक सचिन शिंदे के चर्चे दूर दूर तक हैं। यह बिना पैसों के एक भी एफआईआर नहीं लिखते और न ही किसी को लिखने देते हैं। साथ ही अगर किसी ने शिंदे को विटामिन एम(money) की सुई (इंजेक्शन) लगा दी तो फरियादी को धमकी गाली-गलौज, मारपीट कर ऐन केन प्रकारेण भगा देते हैं। ऐसा ही एक मामला उल्हासनगर-2  के अनिल रमेशलाल वलेचा (42) बैरक क्र. 351, रुम क्र.1 दुकान क्र. 4 लासी गली का है। इन्होने 3 मई 2021 को पुलिस को एक अर्जी दी थी कि अनिल पापड़, प्रकाश माखीजा व अशोक सांई बाबा ज्वेलर्स के मालिक मुकेश बिल्डर यह लोग जबरदस्ती मारपीट कर मेरी दुकान खाली कराना चाहते हैं।
               अनिल रमेशलाल वलेचा 

अर्जी मिलने के बाद
उपरोक्त अर्जी उल्हासनगर पुलिस स्टेशन पहुंची जांच का कार्य उपनिरीक्षक सचिन शिंदे को मिला, शिंदे ने अनिल को पुलिस स्टेशन बुलाया, अनिल अकेले ही शाम 7 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे। जहाँ उनके पहुंचने से पहले ही पूजा झुरानी, गिरीश झुरानी बिल्डर अनिल पापड़ मौजूद था। अनिल जैसे ही वहाँ पहुँचा पापड़ उनके पास आया और बोला यह पूरी प्रापर्टी हमने खरीद ली है। दुकान हमको खाली चाहिए। "नहीं तो तेरी सेटिंग लगवा दूंगा" उसके बाद सचिन शिंदे आये और अनिल वलेचा की धुनाई शुरू कर दी, मारपीट कर डराने के बाद शिंदे ने एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर और अंगुठे का निशान लिया और दम देते हुए कहा, यहां की घटना का जिक्र किसी से किया तो तुझे झूंठे मुकदमे में फंसा कर तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। वलेचा किसीसे बताता क्या? घायल अवस्था में पंजाबी कालोनी स्थित डाॅ. महापात्रा के दवाखाने पहुंचा और अपना इलाज शुरू किया।
सामान रात के अंधेरे में गायब
उपनिरीक्षक सचिन शिंदे के शय पर आखिर 31जुलाई 2021 को अनिल वलेचा की दुकान का ताला और सटर तोड़कर करीब 10 लाख रुपये का सामान गायब कर दिया गया। बतादें अनिल पापड़ तो एक प्यादा है। इसके पीछे उल्हासनगर भाजपा नेता, नगरसेविका जया माखीजा के पती प्रकाश माखीजा, पुलिस सेटिंगबाजी में माहिर राजू शेरा है। अनिल बेरोजगार होकर अपना सामान दर दर ढूंढ रहा है।अनिल ने इस आशय का एक पत्र 4 अगस्त 2021 को महाराष्ट्र पुलिस महासंचालक, मुंबई को लिखकर न्याय की गुहार लगायी है, और उप निरीक्षक सचिन शिंदे को बर्खास्त करने की मांग की है। पत्र की एक प्रति अग्निपर्व टाइम्स के पास मौजूद है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ