ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

उल्हासनगर की मध्यवर्ती पुलिस की जानकारी में शुरू है डांसबार, शिकायत पर नहीं करते कार्यवाही!!

उल्हासनगर में डांसबार शुरू, चांदनी, टोपाज, और पैराडाइज में छम्मा छम्मा की धुन पर उड़ रहे हैं नोट

अग्निपर्व संवाददाता
उल्हासनगर: उल्हासनगर के सेक्टर १७ में कई डांसबार शुरू हो गये हैं। सारी रात चलने के कारण यह डांसबार गुंडे, मवालियों, चोर डकैतों के लिए बने पनाहगाह। इन अश्लीलता परोसने वाले डांसबारों में आनेवालों को कई प्रकार से लूटा जाता है। बियर,शराब पांच गुना से ज्यादा दाम पर मिलती है। तो वहीं अधनंगी बारबालाओं के अश्लील इशारों पर हो जाते हैं, हजारों रुपये न्योछावर।

    मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन निरीक्षक सुराडकर 

देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाने के लिए तत्कालीन गृहमंत्री आर.आर.पाटिल ने महाराष्ट्र में चल रहे हजारों डांसबारों पर पाबंदी लगा दी थी। इस तरह के बारों को फिर से शुरू करवाने के लिए बार मालिकों ने न्यायालय के चक्कर भी लगाये परंतु न्यायालय ने फिर से डांसबार शुरू करने की इजाजत नहीं दी। तब डांसबार मालिकों ने महिला सेवाकर्मी के नाम पर ५/६ महिलाओं /लड़कियों का आदेश लेकर ४०/५० महिला रखकर उनको आधे अधूरे वस्त्रों पर नचवाकर कमाई करने के लिए पुलिस को हफ्ता देकर शुरू किया आर. के. एक्स्ट्रा बार के नाम पर डांसबार। 
कोविड-19 के चलते सड़कों पर चलते समय मास्क लगाया जाना आवश्यक है। शारीरिक दूरी बनाए रखने के अलावा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाना मना है। परंतु इन डांसबारों में भीड़ इक्ट्ठा किया जाता है। इसी तरह के डांसबार उल्हासनगर के १७ सेक्सन पर शुरू हो गये हैं। जिनके नाम पैराडाइज, टोपाज और चांदनी बार हैं। इन बारों के भीतर लगी भीड़ और अश्लील हरकतों को देखते हुए अमित रुपरेला ने २३ अगस्त २०२१ को सांयकाल के ०८.२३ बजे उल्हासनगर के मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में फोन कर सूचना दी परंतु टेबल पर तैनात पुलिसकर्मी ने पुलिस भेजता हूँ बोलकर पुलिस नहीं भेजा। तब अमित ने कंट्रोल रूम से संपर्क स्थापित किया उन्होंने भी वही सधा सधाया जवाब दिया और डांसबार सारी रात चलता रहा। सुत्रों से पता चला है कि मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सुराडकर का तबादला जल्द ही होनेवाला है। इसलिए उन्होंने डांसबार शुरू करवाया है, ताकि जाते जाते ज्यादा से ज्यादा रुपये जमा कर सकें! बतादें की एक डांसबार से स्थानीय पुलिस स्टेशन को हर महीने वरिष्ठ निरीक्षक को १लाख ३० हजार रुपये मिलते हैं। बाकियों को अलग। अग्निपर्व टाइम्स के पास डांसबार की हफ्ता बांटने वाली लाल डायरी की फोटो कॉपी मौजूद है। जिसमें किस पुलिसकर्मी को कितना मिलता है साफ़ साफ़ लिखा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ