ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

उल्हासनगर के अवैध निर्माणों में सत्ता, विपक्ष दोनों सामिल! आयुक्त व राज्य सरकार दर्शक!

भाजपा अध्यक्ष का अवैध निर्माण शुरू, पत्रकार मानकर ने फोटो किया प्रसारित होगी कार्रवाई?
     ठाणे जिला पालकमंत्री एकनाथ शिंदे 

ठाणे जिला पालकमंत्री अवैध बांधकाम रोकने की पहल क्यों नहीं कर रहे यह सोचने का विषय

उल्हासनगर संवाददाता
उल्हासनगर मनपा में नगरसेवक व भाजपा जिलाध्यक्ष जमनु पुरस्वानी का प्रभाग समिति-1 में दो दो अवैध निर्माण शुरू है।(1) बैरेक क्र. 85 चौबीस स्कूल के पास (2) बैरेक क्र. 94/95 दत्तवाड़ी।उल्हासनगर शहर में अवैध निर्माणों पर कार्यवाही न होने से अवैध निर्माणकर्ताओं का मनोबल बढा हुआ है। उल्हासनगर की महापौर व शिवसेना संगठन अवैध बांधकामों पर इस तरह मुह बंद किये हुए है। जैसे इनकी इस मामले में कोई जवाबदेही ही नहीं है। वंही मनपा आयुक्त का तो शहर की बर्बादी से कोई सरोकार नहीं है क्योंकि उन्हें तो पैसा कमाकर निकल जाना है। भुगतना तो आम जनता को पड़ रहा है और पड़ेगा!शहर में इस समय शहर हित की बात करने वाला कोई दिखाई नहीं दे रहा है ज्यादातर नगरसेवक, नगरशोषक बन बैठे हैं। कुछ अवैध बांधकाम में लिप्त हैं तो कुछ उनसे अवैध उगाही कर आने वाले चुनाव में वोट खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। 

उल्हासनगर के ज्यादातर नगरसेवक अवैध बांधकाम में लिप्त हैं परंतु आज तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्हासनगर भाजपा जिला इकाई अध्यक्ष व नगरसेवक जमनु पुरस्वानी खुद अवैध बांधकाम में लिप्त हैं ऐसी खबर सोसल मिडिया पर वायरल होने पर जांच होनी चाहिए साथ ही कार्रवाई भी होनी चाहिए। अब देखना है नगरविकास मंत्रालय आयुक्त को जांच का आदेश देते हैं या वे भी चुप्पी मार कर पैकेट का इंतजाम करते हैं? 1995 के अवैध बांधकामों का दंश आज जनता झेल रही है। पालक मंत्री गिरी हुई इमारतों पर राजनीति करने पहुंच जाते हैं परंतु अवैध निर्माण पर अब तक जबान नहीं खोली, जनता सब समझ रही है। रोज सोसल मिडिया और मिडिया में खबरों के बाद भी आखिर पालकमंत्री एकनाथ शिंदे क्यों चुप हैं यह समझ से परे है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ