ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

शिवसेना उपशहर प्रमुख दिलिप गायकवाड़ बने उल्हासनगर शहर प्रमुख?

उल्हासनगर शिवसेना प्रमुख की हकालपट्टी, उल्हासनगर शहर शिवसेना प्रमुख बने दिलीप गायकवाड़? 
       दिलीप गायकवाड़ 

उल्हासनगर शहर के शिवसेना शहर प्रमुख राजेंद्र चौधरी को अपने पद से हटा दिया गया है या दो, शहर प्रमुख बनाये गये हैं यह अभी किसी समाचारपत्र या सोसल मिडिया पर दिखाई या सुनाई नहीं दिया परंतु शिवसेना उपशहर प्रमुख दिलिप गायकवाड़ ने अपने आपको शहर प्रमुख लिखवाना शुरू कर दिया!
            शहर प्रमुख राजेंद्र चौधरी 

शिवसेना की यह परंपरा रही है की जिसको भी जिस पद पर, पदाधिकारी बनाया गया हो वह आजिवन उस पद पर बना रह सकता है। जब तक वरिष्ठों की वक्र दृष्टि न पड़े। शिवसेना में सांगठनिक चुनाव नहीं होते, जब किसी संगठन में दूसरी कतार के लोगों को पदोन्नति न मिलने के कारण कार्यकर्ताओं में निराशा का निर्माण होता है। शायद यही कारण है कई वर्षों तक शिवसेना में रहने के बाद पदोन्नति न मिलने से हतोत्साहित दिलिप गायकवाड़ ने अपने आपको स्वघोषित शहर प्रमुख बना लिया।
    कयी लोगों से जब पूछा गया शिवसेना प्रमुख बदला गया है क्या? तो किसीने कहा मुझे पता नहीं और किसीने कहा ऐसा कुछ नहीं हुआ अभी तक तो राजेंद्र चौधरी ही शहर प्रमुख हैं। बोर्ड में दिलिप गायकवाड़ के नाम के आगे शहर प्रमुख लिखे होने को गलती बताया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ