ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

पालघर व उल्हासनगर की मध्यवर्ती पुलिस ने मारा छापा

पालघर पुलिस का उल्हासनगर के स्वर्ण तस्कर व विदेशी मुद्रा के कारोबारी ससूर-दामाद के घर छापा।

उल्हासनगर संवाददाता
उल्हासनगर कैम्प क्रमांक 3 के 20 सेक्सन शिव मंदिर के पास बिट्टू हरचंदानी व उसके ससुर नन्द चोइथानी के घर मारा छापा जहाँ 80 लाख की भारतीय मुद्रा के साथ करीब 50 लाख की विदेशी मुद्रा युरो, डालर मिला ऐसा वहां मौजूद प्रत्यक्ष दर्शी ने बताया। परंतु मध्यवर्ती पुलिस व पालघर पुलिस बताने के लिए तैयार नहीं। कार्यवाही चली ३/ ४ घंटा।      नन्द चोइथानी 

छापे के दौरान मौजूद रहे पत्रकारों में से किसी एक को भी अंदर जाने नहीं दिया गया। पुलिस और आरोपी न जाने क्या सांठगांठ करते रहे चार घंटे! उसके बाद पत्रकारों को बिना कोई जवाब दिए बिना अपनी गाड़ी में बैठे और चले गये। क्या साथ लेकर गये इसका पंचनामा वहां मौजूद लोगों से नहीं कराया। पारदर्शिता का ख्याल न रखते हुए पुलिस ने सारी कार्रवाई की, यह एक आश्चर्यजनक घटना है। पालघर में एक आदमी विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया उसके निशानदेही पर पालघर पुलिस ने आरोपियों के घर पर सुबह से शाम तक गुप्त तरीके से निगरानी की, जानकारी सुनिश्चित हो जाने के बाद कुछ पुलिसकर्मी उल्हासनगर के मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन गये और वहां स्थानीय पुलिस को सूचना देकर कुछ पुलिसकर्मियों को साथ लेकर शाम 5.30 के दरम्यान छापा मारा। छापा रात साढ़े नौ बजे तक चला। आरोपियों के घर से निकल कर पुलिस चुपचाप चली जाती है। उसके बाद बिट्टू अपने घर के पास के एक तबेले के चबूतरे पर पत्रकारों को बुलाकर पैसे बंटवाता है। छापे के दरम्यान मौजूद 5/6 पत्रकार पैसे लेकर चले जाते हैं। बतादें बिट्टू का पिता चोइथ हरचंदानी विदेशी करेंशी के अवैध कारोबार के चलते 10 साल की सजा काट चुका है। इससे यह साबित होता है कि स्वर्ण स्मगलिंग और विदेशी करेंसी का अवैध कारोबार बिट्टू का पुस्तैनी कारोबार है। बिट्टू के पास एक न्यूज चैनल, PCI, TV न्यूज का (प्रेस) पत्रकारिता का परिचय पत्र मिला है। जिसको वह अपने काले कारनामों में इस्तेमाल करता है। इसी पत्रकारिता परिचय पत्र की धौंस दिखाकर बिना मास्क के सड़कों पर घूमता है और अपनी बीवी, साले राहुल के मास्क न लगाये जाने पर पूछताछ के दौरान पुलिस से गाली-गलौज और हाथापाई पर उतर आया था। जिसकी खबर अग्निपर्व टाइम्स ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट किया था।

उसी बिट्टू हरचंदानी के घर पर 2 मई 2021 रविवार को मिली देशी व विदेशी मुद्रा जिसका कोई लेखा जोखा नहीं है। सुत्रों से मिली खबर पर अग्निपर्व ने पहले मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में संपर्क किया तो वहां से जानकारी मिली पुलिस गयी तो है। पर वहाँ क्या हुआ इसकी जानकारी हमारे पास नहीं है। उसके बाद पालघर एस.पी. दत्तात्रेय शिंदे से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कार्रवाई चल रही है। जब उनसे कहा गया की क्या कार्रवाई होगी? आरोपी जिसके घर छापा पड़ा था वह तो वहां मौजूद पत्रकारों को पैसे बटवा रहा है।यह सुनते ही उन्होंने फोन काट दिया। सुत्रों से पता चला है कि पालघर एस.पी. शिंदे भ्रष्टाचार के मामले में काफी नर्मदिली दिखाते हैं। इस प्रकार महाराष्ट्र में चलता है, पुलिसिया कारोबार! नये गृहमंत्री ने भी शायद पुलिस को १०० करोड़ वसुली का लक्ष्य दे रखा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ