ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

टीम ओमी कालानी बनी डैकतों, हफ्ताखोरों, मांडवली करनेवालों की टीम!!

ओमी कालानी के वरप गांव फार्महाउस से पकड़ा गया डकैती का फरार आरोपी!

टिओके के चार प्रमुख लोग निकले अंडरवर्ल्ड डान सुरेश पुजारी के गुर्गे, लिया हुआ कर्ज गुड़ुप करने के लिए कराया धमकी भरा फोन, चारों के साथ सुरेश पुजारी पर ठाणे अपराध शाखा में मामला दर्ज सभी फरार
उल्हासनगर की लोकल पार्टी, टीम ओमी कालानी की टीम में गुनाहगारों की भरमार, कभी अंतरराष्ट्रीय वांछित गुनाहगारों को टीप देने के मामले में लोग पकड़े जाते हैं, तो कभी हफ्ता वसुली, डकैती के आरोप में टिओके के लोग पकड़े जाते हैं! अब डैकती अरोपी कालानी फार्म हाउस से उल्हासनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

उल्हासनगर के कुख्यात टाडा आरोपी पप्पू कालानी जो इस समय नाशिक जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। उनके  वरप स्थित फार्महाउस से सूधीर सिंह नामक डकैती का वांछित अरोपी उल्हासनगर पुलिस ने पकड़ा है जिसको उल्हासनगर पुलिस ढूंढ रही थी, वह फरार चल रहा था। यह फार्महाउस पप्पू सुपुत्र ओमी कालानी संभाल रहे हैं जो टिओके प्रमुख भी हैं। पप्पू कालानी बाहूबल के दम पर चार बार उल्हासनगर १४१ विधान सभा के विधायक रहे और एक पंचवर्षीय उनकी धर्म पत्नी स्व.ज्योति कालानी ने पूरा किया, जिनका चंद दिनो पहले ही स्वर्गवास हो गया। पप्पू कालानी पर कई संगीन मामले चल रहे हैं, जिसमें से इंदर, घनश्याम बठिजा कत्ल मामले में उनको आजीवन कारावास की सजा मीली है। जो वे नाशिक जेल में काट रहे हैं।

ओमी पप्पू कालानी के इकलौते पुत्र हैं। इनको गुंडा पालने के साथ ही राजनीति की शिक्षा विरासत में मिली है। यह भी साफ-सुथरी छवी के राजनेता नहीं हैं। इनपर भी १४ अपराधिक मामले दर्ज हैं। यही कारण है गुन्डों, गुनाहगारों को टीम ओमी कालानी में पनाह, आसानी से मिल जाती है। मई १३, २०२१ को अमित विश्वामित्र वाधवा ने टिओके के चार प्रमुख लोगों पर ठाणे अपराध शाखा में १६१/२०२१ भा.दंड संहिता की धारा ३८५, ३८७, ५०४, ५०६(२),१२०(बी) ३४ के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। जिनके नाम हैं (१) तिलोकानी पंकज (२) उदासी सुशील (३) रोशन माखिजा (४) उमेश राजपाल (५) सुरेश पुजारी। और अब डकैती मामले में वांछित अरोपी सुधीर सिंह का कालानी फार्म हाउस से पकड़ा जाना क्या दर्शाता है ? इसीलिए टिओके को अपराधियों की पार्टी कहा जाता है। टिओके उल्हासनगर स्तर की एक छोटी सी राजनैतिक पार्टी है। जिसका वजूद सिर्फ उल्हासनगर मनपा तक ही सीमित है। इस समय टिओके उल्हासनगर व आस पास के गुनाहगारों के लिए शरणस्थली बनी हुई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ