ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

भले ही शहर में कानून व्यवस्था का हो बुरा हाल! पर पत्रकार नहीं पुछ सकता ACP डी.डी.टेले से सवाल! अब दाता तू ही संभाल!

भले ही शहर में कानून व्यवस्था का हो बुरा हाल! पर पत्रकार नहीं पुछ सकता ACP डी.डी.टेले से सवाल! अब दाता तू ही संभाल! 

अपटा संवाददाता उल्हासनगर 
ठाणे आयुक्तालय अंतर्गत आने वाले उल्हासनगर शहर में गली गली चल रहा है जुआघर, अवैध डांसबार, अवैध लाज के नाम पर वेश्या व्यवसाय, नशेड़ीयों ने शहर का किया है बुरा हाल फिर भी डी.डी.टेले बोले मत पूछो कोई सवाल! 

महाराष्ट्र में पत्रकारों का इससे बुरा हाल शायद ही कभी रहा हो। सरकार ने अर्नब गोस्वामी को जबरन पकड़ कर जेल क्या भेज दिया सभी पुलिस वालों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे पत्रकारों को याद दिलाते हुए कहते हैं तुमको भी अर्नब गोस्वामी बनना है क्या? उल्हासनगर शहर में आर के एक्स्ट्रा के नाम पर शहर में कई डांसबार सारी रात चलते हैं जिससे शहर की कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ गयी है कि सरे आम नशेड़ी पैसे उड़ाने के फ्रस्ट्रेशन में सड़कों पर मारपीट कर लेते हैं। अभी पिछले दिनों देर रात डांसबार से बाहर निकलते ही शहर के मशहूर जुआ चालक संदीप गायकवाड़ पर फायरिंग हुई जिसमें संदीप गायकवाड़ बुरी तरह से घायल हो गया।      महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख 

शहाड स्टेशन के पास उल्हासनगर की हद में जोया अपार्टमेंट के पीछे सुलभ शौचालय के पास छोटू का जुआ चलता है जहां मोहना अम्बिवली से इरानी महिलाएं और पुरुष जुआ खेलने आते हैं जिसके चलते सी ब्लाक रोड पर आये दिन छिनौती मारपीट के मामले में काफ़ी बढोत्तरी हुई है। यहां दुख की बात यह है कि इस क्षेत्र के शिवसेना वरिष्ठ नगरसेवक राजेंद्र सिंह भुल्लर महाराज ने कई बार पुलिस विभाग को पत्र लिखकर जुआघर बंद कराने की मांग की। परंतु कार्यवाही नहीं हुई जबकि महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार है। शहीद दुनीचंद कालेज के सामने हुक्का बार चल रहा है। धोबिघाट फक्कड़ मंडली के पास शंकर कुकरेजा जुए का अड्डा चलाने के साथ ही अपनी किराना दुकान पर सरकारी राकेल खुलेआम ब्लैक में बेचता है। पुलिस और राशनिंग अधिकारी को हफ्ता देकर चलाता है यह अवैध कारोबार। इसीतरह उल्हासनगर वाटरसप्लाई कालोनी के पास कश्यप डॉ. के पास प्रीति अपार्टमेंट के सामने की गली में उल्हासनगर मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन की हद में बड़े पैमाने पर जुआ और वेश्या व्यवसाय चलता है। शहर में हर तरफ गुटखा, गांजा चरस जैसा प्रतिबंधित नशे के सामान गली चौराहे पर बिकता है। परंतु उल्हासनगर शहर सहायक उपायुक्त डी.डी.टेले से कानून व्यवस्था के बारे में सवाल पूछने पर कहते हैं। मुझसे नहीं पूछ सकते सवाल। पथभ्रष्ट गृहमंत्री अनिल देशमुख पुलिस प्रशासन को यह कब बतायेंगे की पुलिस प्रशासन आम जनता की सुरक्षा के लिए होती है। अवैध उगाही के लिए नहीं। 
देखिए कोरोना महामारी के दौर में सारी रात बिकता है। प्रतिबंधित गुटखा और चाय लगी है, भीड़ पर किसीने नहीं पहना मास्क। मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन की जीप में पुलिसकर्मी पहुंचे हैं, अपना हिस्सा लेने। उल्हासनगर 17 सेक्सन कैंप नंबर 3 बालाजी चाय की दुकान। 


अब अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर आम लोगों को सड़कों पर निकले के सिवाय कोई चारा बचा नहीं। अब ऐसा लगने लगा है। एक और आजादी की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। सरकारी मनमानी पर जनता ही अंकुश लगा सकती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ