ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

उल्हासनगर भाजपा इकाई अध्यक्ष राजेश वधरिया ने बनाया अवैध राकेश अपार्टमेंट!!

भाजपा अध्यक्ष राजेश वधरिया का चुनावी फार्म होगा रद्द! अवैध निर्माण मे लिप्त होने के हैं सबूत, समाजसेवी जायेंगे कोर्ट, उल्हासनगर भाजपा का दिखा चाल चरित्र और चेहरा!! 
                 उल्हासनगर भाजपा अध्यक्ष राजेश वधरिया 

उल्हासनगर : उल्हासनगर महानगर पालिका चुनावों का बिगुल बज चुका है। इस बार मनपा चुनाव सीधे नौ वर्ष बाद हो रहा है। और इस चुनाव में जो अब भाजपा उल्हासनगर जिला अध्यक्ष भी हैं, ऐसे राजेश वधरिया फिर से चुनाव लड़ेंगे, आश्चर्य की बात है कि इनका पहला चुनाव किसीने रद्द नहीं करवाया इस बार इनका चुनाव रद्द करवाने का बीड़ा कयी लोगों ने उठाया है। अब आप कहेंगे इनका चुनाव रद्द कैसे होगा तो इनका चुनाव रद्द होगा बीपीएमसी एक्ट की धारा 10 (1)(1,D) के तहत रद्द हो सकता है और ये फिर कभी चुनाव लड़ने के काबिल नहीं बचेंगे।
                  राकेश अपार्टमेंट 

  बतादें राजेश वधरिया ने उल्हासनगर के कैम्प क्र.-1,शहाड गांव ठाण, सेंचुरी अस्पताल के सामने प्लाट क्र. 70, सीट क्र. (98) (A) सर्वे क्र. 75, पर 1995/96 में राकेश अपार्टमेंट नामक अवैध इमारत का निर्माण कार्य किया था। यह इमारत "हरिओम" कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बनाया था जिसके हिस्सेदारों राजेश वधरिया मुख्य थे।

बतादें वर्ष 2018 में उमनपा ने जब राष्ट्रीय महामार्ग को रिंगरोड बताकर बिना मुआवजा दिए राकेश अपार्टमेंट का कुछ हिस्सा तोड़ने का आदेश निकाला तब रहवासियों ने बाम्बे उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल किया जिसका क्रमांक 10160 था। याचिका पर अधिवक्ता नारायण बुबना ने रहवासियों की ओर से जोरदार पैरवी किया परंतु इमारत के कागजात बराबर नहीं हैं और इमारत अवैध है, कहकर उच्च न्यायालय ने याचिका खारिज कर दिया। सोसाइटी के लोग आज तक राजेश वधरिया की लालच का दंश झेल रहे हैं। राजेश वधरिया विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ख्वाब देख रहे हैं। और पैनल क्र. 07, में पांच वर्ष नगरसेवक रहने के बाद इस बार भी उसी पैनल से नगरसेवक का चुनाव लड़ सकते हैं। इस बार भले ही सांठगांठ कर विरोधी आवाज न उठाये, अग्निपर्व टाइम्स और उसके सहयोगी कोर्ट का दरवाजा खटकायेंगे, अग्निपर्व टाइम्स के पास राकेश अपार्टमेंट के वे सभी कागजात हैं जिसमें राजेश वधरिया के हस्ताक्षर हैं और उससे साबित होता है कि अवैध इमारत के निर्माण मे वधरिया का पूरा हाथ है। इसी तरह भाजपा की एक नगरसेविका ने 100 फुट के राष्ट्रीय महामार्ग मे अपना अवैध बंगला बनाया है, जो उसकी बेटी दामाद के नाम पर है। उसका भी खुलासा
जल्दी ही अग्निपर्व टाइम्स पर होगा।  एक ओर भाजपा टीओके जो टाडा आरोपी और उम्रकैद की सजा से झोलझाल कर बचे पप्पू कालानी के सुपुत्र की पार्टी है। उससे गठबंधन करने जा रही है तो वहीं अवैध निर्माणकर्ताओं को अपनी पार्टी के उल्हासनगर इकाई का अध्यक्ष बनाकर अपना चाल चरित्र और चेहरा उजागर कर रही है। जिस राजेश वधरिया ने अवैध निर्माण कर आम नागरिको का शोषण किया वही नगरसेवक बनेगा तो वह और कितना शोषण करेगा? यह एक गूढ़ प्रश्न है। क्या अब इस खुलासे के बाद राजेश वधरिया पार्टी से नैतिक आधार पर अपना इस्तीफा देंगे? 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ