रेलगाड़ी से प्रतिबंधित गुटखा लाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश!!
मुंबई संवाददाता
मुंबई: सौराष्ट्र मेल द्वारा गुजरात से मुंबई लाया गया महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा, मुंबई सेन्ट्रल स्टेशन के 5 नंबर प्लेट फार्म से टेम्पो में लादते समय RPF ने पकड़ लिया।
तत्कालीन महाराष्ट्र सरकार में गृहमंत्री रहे दिवंगत आर आर पाटिल ने महाराष्ट्र में गुटखा पान मसाला प्रतिबंधित कर दिया था। तबसे आस पास के राज्यों से गुटखे की तस्करी शुरू है। कभी सड़क मार्ग से तो कभी रेलमार्ग से इसी तरह का एक मामला 9 जून 2021 को सामने आया जब मुंबई सेन्ट्रल स्टेशन के पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर सौराष्ट्र मेल से आया अनेकों प्रकार के गुटखा बाहर खड़े एक टेम्पो में लादा जा रहा था। ऐसी खबर रेलवे अपराध शाखा पुलिस को मिली, उसी समय दबिश देकर पुलिस ने सारा माल पकड़ लिया माल के साथ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है जिसका नाम गिरिजेश तिवारी उम्र(31)है, वह मुंबई के धारावी का रहने वाला है। पकड़े गये तमाम तरह के गुटखे की किमत 5,00248 रुपये आंकी गयी है। और टेम्पो के साथ 10,00248 रुपये के मालमत्ता की जब्ती पुलिस ने दिखाया है। मुंबई सेन्ट्रल रेलवे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है आगे की तफ्तीश रेलवे पुलिस कर रही है।
0 टिप्पणियाँ