ताजा ख़बर

6/recent/ticker-posts

बदलापूर, अंबरनाथ को महानगर पालिका बनाने की मांग, महाराष्ट्र राकपा सचिव ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र।

बदलापूर, अंबरनाथ को महानगर पालिका बनाने की मांग,
महाराष्ट्र राकपा सचिव ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र।
     महाराष्ट्र प्रदेश सचिव कालिदास देशमुख 

बदलापूर संवाददाता
अंबरनाथ, बदलापूर नगरपालिका की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए महाराष्ट्र प्रदेश सचिव कालिदास देशमुख ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, नगरविकास मंत्री व पालकमंत्री ठाणे एकनाथ शिंदे, गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ और राष्ट्रवादी पार्टी अध्यक्ष जयंत पाटिल से पत्र लिखकर महानगर पालिका बनाने की मांग की।
अंबरनाथ की आबादी 4 लाख तो वंही बदलापूर की आबादी 3 लाख से ज्यादा हो गयी है, यहां बड़े बड़े गृहसंकुलों का निर्माण शुरू है। बदलापूर नगरपालिका के पास पानी पुरवठा के लिए भोज डैम तो वंही अंबरनाथ के लिए चिखलौली डैम है। बदलापूर को मेट्रो सेवा से जोड़ने की घोषणा हो चुकी है, कारसेड के लिए जगह भी आरक्षित की जा चुकी है। बदलापूर अंबरनाथ से सटे गांव की जमीन अगर विकास के लिए ले लिया जाय तो दोनों शहरों का विकास अच्छी तरह से संभव है। अंबरनाथ और बदलापूर दोनों नगरपालिकाओं के चुनाव अप्रैल मई तक होने की संभावना है। चुनाव से पहले ही मनपा की घोषणा होने पर ज्यादा अच्छा होगा, मध्यावधि चुनाव के अतिरिक्त खर्च से बचा जा सकेगा। मनपा बन जाने से प्रशासन को अपने निर्णय करने के अवसर प्राप्त होंगे जिससे सर्वांगीण विकास होने की संभावनाएं बढेगी और रोजगार के अतिरिक्त अवसर भी उपलब्ध होंगे, इस आशय का पत्र लिखकर महानगर पालिका बनाने की मांग महाराष्ट्र सचिव कालिदास देशमुख ने की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ